इजराइल-ईरान सीजफायर: किसी ने घुटने नहीं टेके, न ईरान ने, न अमेरिका ने, जंग से पूरी दुनिया पर पड़ता असर - फारूक अब्दुल्ला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान-इजराइल के बीच हुए सीजफायर पर जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा अगर सीजफायर हुआ है तो मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं। किसी ने घुटने नहीं टेके, न ईरान ने, न अमेरिका ने ,अगर ये चलता रहता तो पूरी दुनिया पर इसका असर पड़ता। ये अमेरिका पर दुनिया का दबाव है कि इसे बंद करो।
आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के इजराइल -ईरान युद्ध विराम के दावे पर कहा विरोधाभासी खबरें प्रसारित हो रही हैं राष्ट्रपति ट्रम्प को देखना चाहिए कि उनके पास कोई नैतिक दिशा-निर्देश है या नहीं है। पहले इसे वह रिस्टोर करें क्योंकि ये बेहद आवश्यक है और युद्ध को पहले जन्म देते हैं फिर बाद में युद्ध विराम की घोषणा करते हैं। वैश्विक उथल-पुथल जो अभी चल रहा है इसमें अमेरिका को अपनी भूमिका पर पूर्नविचार करना होगा अन्यथा उनके विरुद्ध उनके खुद के देश में जो वैचारिक एक ध्रुवीकरण हो रहा है , वो उनके लिए मुश्किल होगा।
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इजराइल-ईरान युद्धविराम की घोषणा पर कहा युद्ध विराम जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा है। 11 दिन हो गए हैं। इन 11 दिनों में बहुत तबाही हुई है। हम चाहते हैं कि ये युद्ध विराम जल्द से जल्द लागू हो और ये बना रहे। हमारे लिए चिंता का एक बड़ा कारण यह था कि हमारे छात्रों को वापस लाना था। एयर स्पेस बंद होने के कारण बीच-बीच में फ्लाइटों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन आज हम उम्मीद कर रहे हैं कि आज छात्रों का एक बड़ा जत्था वापस आ जाएगा और शायद उसके बाद निकासी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Created On :   24 Jun 2025 4:56 PM IST















