पाक की फजीहत: हर बार की तरह इस बार भी भारत ने यूएन में पाकिस्तान को लताड़ा- 'पाक आतंकवाद का गढ़, मानवाधिकार उल्लंघन पर खुद करे आत्मचिंतन'

हर बार की तरह इस बार भी भारत ने यूएन में पाकिस्तान को लताड़ा- पाक आतंकवाद का गढ़, मानवाधिकार उल्लंघन पर खुद करे आत्मचिंतन
  • पाकिस्तान ने फिर कश्मीर का राग अलापा
  • यूएन में भारत ने सुनाई खूब खरी-खरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय मंच का उपयोग केवल अपने हित साधने के लिए करता रहा है लेकिन भारत उसके मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देता है। बीते दिन (22 सिंतबर) पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित किया। जिसमें हर बार की तरह इस बार भी कश्मीर का राग अलापा। पाक पीएम ने संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर पर प्रस्ताव पास करने और वहां मिलिट्री हस्तक्षेप की मांग की। जिसका भारत ने आज (23 सितंबर) कड़ा विरोध जताया है और पाकिस्तान से दो टूक कहते हुए कहा कि वो कश्मीर को अपने दिमाग से अब निकाला दें।

संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा कि, जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो भारत का अभिन्न अंग है। भारत के आतंरिक मामलों में पाकिस्तान या अन्य देशों को बोलने का कोई हक नहीं है। पेटल गहलोत ने राइट टू रिप्लाई अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा "पाकिस्तान जब दूसरों के आंतरिक मामलों में झांक रहा है तो उसे अपने देश में घोर मानवाधिकार उल्लंघनों को पहले देखे और इसे तुरंत बंद करना चाहिए।"

आतंकवादियों का गढ़ है पाकिस्तान- पेटल गहलोत

संयुक्त राष्ट्र के मंच पर पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाते हुए पेटल गहलोत ने कहा कि, मुंबई में हुए आतंकी हमला अभी तक ताजा है। इस हमले का जिम्मेदार कौन है सबको पता है पाकिस्तान को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस हमले में मारे गए लोगों के परिजन अब तक न्याय का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा गहलोत ने जोर देकर कहा कि, पाकिस्तान आतंकवादियों का गढ़ है।

भारत में तांका-झांकी न करें पाकिस्तान

कश्मीर पर मानवाधिकार का ज्ञान देने वाले पाकिस्तान को पेटल गहलोत ने लताड़ लगाते हुए कहा कि, दुनिया में सबसे ज्यादा अल्पसंख्यकों की हालत पाकिस्तान में ही खराब है लेकिन पाकिस्तान अपने यहां ध्यान न देकर दूसरे की ओर तांका झांकी कर रहा है। भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए पेटल गहलोत ने कहा कि, हिंदुस्तान में सभी धर्म के लोग रहते हैं सभी का विकास हो रहा है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते हम पर किसी तरह की उंगली उठाने की जरूरत नहीं है।

पाकिस्तान खुद पर ध्यान दें- भारत

इसके अलावा भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनिधित्व करने वाली पेटल ने कहा कि, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत बेहद ही खराब है। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म से जुड़े लोगों पर अत्याचार हो रहा है, जो पूरी दुनिया में कहीं नहीं हो रहा है। पाकिस्तान को इस बात को गंभीरता से लेनी चाहिए। पेटल गहलोत ने पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि, इनकी ही रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में हर साल अल्पसंख्यक समुदाय की करीब 1000 महिलाओं का अपहरण और उनका जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करवा दी जाती है। जिस पर अब तक इन्होंने कोई कार्रवाई नहीं किया है, और दूसरे देश को मानवाधिकार पर पाठ पढ़ाते हैं।

Created On :   23 Sep 2023 4:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story