सेना वाहन की ऊंट से टक्कर: इंदौर के रहने वाले मेजर हमजा ने तोड़ा दम, दो अन्य घायल

इंदौर के रहने वाले मेजर हमजा ने तोड़ा दम, दो अन्य घायल
इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के निवासी सेना में मेजर हमज़ा आरिफ गुरुवार की रात राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बलिदान हो गए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के निवासी सेना में मेजर हमज़ा आरिफ गुरुवार की रात राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बलिदान हो गए। 31 वर्षीय मेजर हमज़ा अपने साथी सैन्य कर्मियों के साथ सेना के वाहन से ड्यूटी से वापस आ रहे थे इस दौरान उनका वाहन सड़क से गुजर रहे ऊंट से टकरा कर पलट गया। मेजर हमज़ा बलिदान हुए जबकि उनके दो अन्य साथी गंभीर घायल हुए हैं। मेजर हमज़ा का शव संभवतः शनिवार दोपहर तक इंदौर पहुंचेगा उसके बाद पूर्ण सम्मान के साथ उन्हें दफनाया जाएगा।

मेजर आरिफ हमजा सेना में रहकर विगत 9 वर्षों से देश की सेवा कर रहे थे। अभी 1 माह पूर्व ही उनका विवाह हुआ था। परिवार में माता पिता और तीन बहने हैं। पिता आर आर कैट से सेवानिवृत हो कर राजेंद्र नगर क्षेत्र में ही निवास कर रहे थे। मेजर हमज़ा के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। राऊ विधायक मधु वर्मा, स्थानीय पार्षद प्रशांत बडवे, नवनीत हार्डिया सहित अनेक लोगों ने उनके घर पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी एवं विश्वास दिलाया कि शोक की घड़ी में पूरा देश परिवार के साथ खड़ा है।

Created On :   31 July 2026 10:41 PM IST

Tags

Next Story