कुलगाम में आतंकी हमला: गैर-कश्मीरियों पर हुई जबदस्त फायरिंग, एक शख्स की मौत, लश्कर-ए-तैयबा ने ली जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने जबदस्त गोलियां चलाई। इसमें के शख्स की मौत हो गई है, जबकि एक घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक के रूप में हुई है। वहीं, घायल का नाम भूपेंद्र कुमार बताया जा रहा है, जिसका अस्पातल में इलाज जारी है। रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
इलाके को घेरकर शुरू किया सर्च ऑपरेशन
इस हमले के बाद सुरक्षा बलों की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमलावरों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकियों ने ये हमला ऐसे समय पर किया है, जब सुरक्षा बलों ने बुधवार (22 जुलाई) को कुलगाम जिले में एक सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिले थे। इस ऑपरेशन को कुलगाम पुलिस, 34 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन ने संयुक्त रूप से तंत्रिपोरा-सुरसनू के बागों में चलाया था।
इस ऑपरेशन को लेकर पुलिस ने कहा था कि आतंकियों की साजिश को नाकाम करते हुए उनके ठिकानों से हथियारों और गोला-बारूद को बरामद किया गया है, ताकि इलाके में शांति बनी रहे।
आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़
इसके अलावा सुरक्षाबलों ने 30 जुलाई को राजौरी के जंगल में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक आतंकी ठिकाने का पता लगा, जहां से राशन और खाना बनाने वाले बर्तनों समेत अन्य सामग्री जब्त की गई। इस तलाशी अभियान में पुलिस और सेना की टीम शामिल थी। ये जंगल बेहद ही घना और चारों तरफ घनी झाड़ियां है। इन्हीं के पीछे आतंकियों ने अपना अस्थायी ठिकाना बनाया हुआ था।
Created On :   31 July 2026 11:09 PM IST












