मौसम अपडेट: दिल्ली समेत 10 राज्यों में ताबड़तोड़ ठंड का अलर्ट, शीतलहर के साथ छाया रहेगा घना कोहरा, जानें अपने शहर का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। उत्तर भारत में 19 जनवरी से ठंड बढ़ रही है। इसके चलते ही दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी तेजी से उत्तर भारत की तरफ से बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन सिस्टम्स के चलते ही आने वाले हफ्ते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है। इसके चलते ही 23 जनवरी तक कुछ जगहों पर बर्फबारी और बारिश के हालात बने हुए हैं। मौमस विभाग के अनुसार, पश्चिम हवाओं के चलते ठंड में इजाफा हो रहा है। 19 जनवरी को ठंड भी बढ़ सकती है और इसके चलते ही पश्चिमी हवाएं सही दिशाओं में बह रही हैं। इस वजह से ही न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर जहरीली धुंध और घना कोहरा छाया रह सकता है। एक्यूआई भी इतना ज्यादा खराब दर्ज किया गया है कि ये गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। राजधानी में स्मॉग भी मोटी चादर देखने को मिल सकती है। साथ ही घने कोहरे के चलते यातायात भी प्रभावित हो रहा है और विजिबिलिटी भी काफी लो दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तापमान में भी 5 या 5 डिग्री से कम दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़े -ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर डेनमार्क को चेताया, कहा- 'आपको ग्रीनलैंड से रूसी खतरे को दूर करना होगा'
यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड
यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। धूप निकलने के बाद से ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और रातें सर्द हो सकती हैं। मौसम विभाग की तरफ से पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों में फिर से ठिठुरन देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़े -दिल्ली में आईआईसीडीईएम 2026 की मेजबानी करेगा चुनाव आयोग, 70 देशों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि होंगे शामिल
पहाड़ी इलाकों में कैसा है मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है जिसेस लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। इसमें जम्मू-कश्मी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्से शामिल हैं।
Created On :   19 Jan 2026 1:05 PM IST












