मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी के तापमान में आई हल्की सी बढ़त, कड़ाके की ठंड से मिल सकती है राहत, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली, यूपी के तापमान में आई हल्की सी बढ़त, कड़ाके की ठंड से मिल सकती है राहत, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
ठंड का असर अब हल्का होता हुआ नजर आ रहा है। कुछ जगहों के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जानें आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मकर संक्रांति पर देश के उत्तरी भाग के कई हिस्सों में भीषण ठंड और घने कोहरे का अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सर्दियों की पकड़ में हल्का बदलाव शुरू हो सकता है। परंपरा के मुताबिक, मकर संक्रांति के बाद से ही सर्दी कम होने लगती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सूर्य उत्तर में बढ़ने लगता है और इसलिए ही ठंड में भी गिरावट आने लगती है। इस साल ये बदलाव बहुत ही ज्यादा हल्का देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़त हो सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग का क्या है कहना?

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी से मौसम की स्थिति में खासा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। अभी शीतलहर और कोहरा के साथ-साथ बादल भी पहले की ही तरह मौजूद रहेंगे। उत्तरी भारत के पहाड़ी इलाकों में संक्रांति के दिन और पूरी रात बादलों के छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र भी इसमें शामिल हैं। बता दें, कुछ शहरों में घने कोहरे छाने की संभावना नहीं है लेकिन कुछ समय के बाद ये कोहरा भी हल्का होने लगेगा। जिसमें जयपुर, दिल्ली, भोपाल, लखनऊ, पटना और रांची जैसे कई शहर शामिल हैं।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहने वाला है मौसम?

पहाड़ी इलाकों के बारे में जानें तो, यहां पर नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की संभावना जताई गई है। इससे ऐसे सिस्टम की एक सीरीज होगी जो आने वाले महीने में कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इस बर्फबारी का असर संक्रांति के दिन देखने को नहीं मिलेगा। मैदानी इलाकों में, सुबह और रात के वक्त घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

कैसा रहने वाला है अन्य राज्यों का मौसम?

उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते कई जगहों लपर शीतलहर चल सकती है। लेकिन दिन में धूप रहने के चलते कंपकंपी नहीं बढ़ेगी। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार शामिल हैं।

Created On :   14 Jan 2026 12:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story