उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दक्षिण भारत में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। दिसंबर में भारी सर्दी का दौर शुरू हो गया है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं, जिसके चलते मैदानी इलाकों में भी भारी ठंड देखने को मिलने लगी है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। दक्षिण भारत में बारिश के आसार देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली से लेकर पंजाब, उत्तर प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिससे देशभर का तापमान प्रभावित हो रहा है।
दिल्ली कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही प्रदूषण बेहद खराब होने के चलते लोगों को प्रदूषण के साथ ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंडी हवाएं चलना जारी रहेंगी। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े -दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर, 300 से कम होने का नाम नहीं ले रहा AQI, जानें लेटेस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश में हो रही भारी ठंड
यूपी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर प्रदेश के कानपुर, बरेली, आगरा, टुंडला, बाराबंकी, मुजफ्फर नगर और गौतमबुद्ध नगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तापमान में भी लगातार बदलाव देखा जाएगा। सुबह और रात के वक्त धुंध भी छाई रह सकती है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में आने वाले हफ्ते में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कई शहरों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ रही है। पटना, भोजपुर, सारण, बक्सर, गोपालगंज में लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है।
दक्षिण भारत में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों में दक्षिण भारत में बारिश के आसार हैं। दक्षिण लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार आईलैंड में भी बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।
Created On :   6 Dec 2025 11:59 AM IST












