Putin India Visit: पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा हुआ खत्म, मास्को के लिए हुए रवाना

पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा हुआ खत्म, मास्को के लिए हुए रवाना
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत का दौरा खत्म हो गया है। वह राष्ट्रपति भवन से दिल्ली के पालमपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं, जहां से वो मॉस्को के लिए उड़ान भरेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने के लिए पहुंचे। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति ने दोनों देशों संबंधों को साथ चलें, साथ बढ़ें की साझेदारी बताया और भविष्य में सहयोग और भी मजबूत होने की उम्मीद जताई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत का दौरा खत्म हो गया है। वह राष्ट्रपति भवन से दिल्ली के पालमपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं, जहां से वो मॉस्को के लिए उड़ान भरेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने के लिए पहुंचे। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति ने दोनों देशों संबंधों को साथ चलें, साथ बढ़ें की साझेदारी बताया और भविष्य में सहयोग और भी मजबूत होने की उम्मीद जताई।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में डिनर रखा था। पुतिन के राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मान में आयोजित डिनर में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति मूर्मू ने भाषण दिया। वहीं डिनर के वीडियो सामने आए हैं जिनमें पीएम मोदी और पुतिन खाने की मेज पर साथ-साथ बैठे नजर आए।

पीएम मोदी ने की भारतीयों की सुरक्षित वापसी की मांग

पुतिन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने रूसी सेना में शामिल भारतीयों का मुद्दा उठाया। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति से भारतीयों की सुरक्षित वापसी की मांग की। विदेश मंत्रालय के अनुसार अभी करीब 44 इंडियन रूसी सेना में फंसे हुए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी सशस्त्र बलों में भारतीय नागरिकों की भर्ती का मुद्दा उठाया है। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द वहां से रिहा कराया जाए।

Created On :   5 Dec 2025 11:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story