मौसम अपडेट: दिल्ली में धूप के साथ हल्की ठंड का एहसास, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

दिल्ली में धूप के साथ हल्की ठंड का एहसास, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल
देशभर के अलग-अलग हिस्सों में ठंड का दौर जारी है। इसी बीच दिल्ली में धूप खिलने से लोगों को आराम मिल सकता है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में अब भी बर्फबारी का दौर जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर से ही धीरे-धीरे पारा भी बढ़ रहा है लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। साथ ही लोगों में सिहरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर से में हल्की धूप खिली हुई है और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिससे ठंड से ज्यादा आराम नहीं मिल सकता है। वहीं, पहाड़ी इलाकों की बात करें तो यहां पर बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के प्रभाव के चलते हिमालयी क्षेत्रों में 9 से 11 फरवरी के बीच बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां के तापमान में हल्की बढ़त आई है। लेकिन ठंडी हवाओं के चलते लोगों में ठिठुरन बनी हुई है। वहीं, हल्की धूप के चलते कई जगहों पर लोगों को आराम भी मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर इलाके में हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

यूपी में बढ़ रही ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी के मैदानी इलाकों में हवा की दिशा बदली हुई है। इस वजह से ही पहाड़ों से आ ही ठंडी हवा ने न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की है। साथ ही कोहरा भी छाने की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। जिसमें उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाके शामिल हैं। वहीं, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा जा सकता है। इन इलाकों में ऐसे ही ठंड बनी रह सकती है।

बिहार में ठंड का असर कम

बिहार में अच्छी धूप खिल रही है, जिससे यहां पर ठंड का असर कम देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में सुबह और शाम को धुंध के साथ कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Created On :   7 Feb 2026 12:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story