Vice President Resignation: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पूर्व उपराष्ट्रपति ने दिया बयान, दबाव को लेकर कही ये बड़ी बता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि उन्हें आज तक यह पता नहीं चला की कि असल में क्या हुआ था। लेकिन उन्होंने यह कहा कि वह केवल इतना जानते है कि देश का उपराष्ट्रपति पद बहुत बड़ा होता है और इस पद से उनके अलावा किसी ने भी इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना, सिर्फ एक ही स्थिति में होता है, जब कोई उपराष्ट्रपति भारत का राष्ट्रपति बना जाता है तो स्थिति में उन्हें दूसरा पद ग्रहण करने के लिए इस्तीफा देना होता है।
क्या धनखड़ पर था कोई दबाव?
हामिद अंसारी ने यह भी कहा कि जब उनके पास कोई उंचा पद नहीं होने के बाद भी कौन इस्तीफा देता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यहां पर क्या हुआ है, इसके पीछे की कहानी उन्हें नहीं पता है। जब उनसे धनखड़ पर किसी तरह के दबाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन पर कोई भी दबाव नहीं था। उन्होंने बस अपने पद से इस्तीफा दिया और चले गए।
देश में खत्म हो रहा भाईचारा
पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी ने उत्तराखंड के कोटद्वार में बाबा स्कूल ट्रेस एंड मैचिंग सेंटर पर हुए हमले को लेकर कहा, "जातिवाद एक बात है, भाषा एक अलग बात है और उत्तराखंड में हुई यह घटना, ये सब अलग-अलग नहीं हैं। यह सब इस बात का नतीजा है कि आपसी भाईचारा धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।"
उनका आगे कहना है, "लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक जाइए तो क्या समानता है? न उनकी भाषा एक है, न रहन-सहन एक जैसा है, न ही खान-पान, लेकिन एक चीज है जो सबको जोड़ती है कि वे सभी इस देश के नागरिक हैं और यही हमें एकजुट रखती है। अगर उस भावना को, उस पौधे को सींचा नहीं जाएगा, तो वह धीरे-धीरे मुरझाने लगेगा।"
Created On :   6 Feb 2026 10:14 PM IST














