छात्र टीचर्स अभिभावकों को संदेश और सुझाव: जानिए परीक्षा पे चर्चा को लेकर किस नेता ने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा आज बहुत अच्छा लगा। बच्चे पूरे साल परीक्षा पे चर्चा का इंतजार करते हैं। बच्चों को जो शंकाएं होती हैं, उन सभी शंकाओं को वो प्रधानमंत्री के साथ एक दोस्त की तरह साझा करते हैं और उनसे उसका उपाय भी लेते हैं। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा हमें भी बच्चों के साथ यह देखने को मिला। प्रधानमंत्री एक टीचर बनकर सबकुछ बता रहे थे, समझा रहे थे। इससे हमें भी सीख मिलती है। आपको बता दें यह 'परीक्षा पे चर्चा' का 9वां संस्करण था। 2018 से इसकी शुरुआत हुई थी।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने परीक्षा पे चर्चा को लेकर कहा आज बहुत अच्छा लगा, इसके लिए सभी उत्सुक थे,परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने टीचर्स को, अभिभावकों को भी संदेश दिया, उन्होंने बहुत सारे सुझाव दिए, इससे छात्रों को काफी फायदा होगा।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हमने परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण को मिलकर देखा। छोटी-छोटी टिप्स के माध्यम से बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना, बच्चों को समग्र विकास की ओर ले जाना, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयास किया है, परीक्षा पे चर्चा बच्चों के लिए एक बहुत बड़ी मार्गदर्शिका है।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश भोपाल से बुरहानपुर तक 'परीक्षा पे चर्चा' का असर, छात्रों में दिखा आत्मविश्वास
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री की यह बहुत ही अनोखी और आकर्षक अभिव्यक्ति की शैली है, हमने प्रधानमंत्री को तो सुना ही लेकिन हमने बच्चों के माध्यम से देश की तस्वीर देखी। पीएम ने वक्त लेकर बहुत बारीकी से अपने अनुभव साझा किए। बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने कहा प्रधानमंत्री ने अच्छे से बच्चों के सवालों का जवाब दिया। कुल मिलाकर यह एक बहुत ही उत्साहवर्धक कार्यक्रम है। केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा हम भी उस दौर से निकलकर आए हैं और हड़बड़ी में बहुत सी गलतियां कर देते थे। प्रधानमंत्री ने छोटी-छोटी टिप्स के बारे में बताया है।
Created On :   6 Feb 2026 5:09 PM IST













