पंजाब: बीजेपी-कांग्रेस ने आप सरकार की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा पंजाब में कई सारी वारदात पिछले कुछ समय में हुई हैं। आम जनता के बीच भय का वातावरण बना हुआ है। ऐसी वारदातों को रोकने के लिए सरकार को सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए।
यह भी पढ़े -गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता को गोलियों से भूना, सिर-सीने पर लगी 6 गोलियां, जांच जारी, जालंधर से बड़ी खबर
भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने कहा, जब से AAP सरकार पंजाब में आई है, कानून व्यवस्था गैंगस्टर और गुंडों के सामने एक खिलौना बनकर रह गई है। AAP सरकार ने गैंगस्टरों के सामने घुटने टेक दिए हैं, पूरा शासन सिर्फ केजरीवाल सेवा में व्यस्त है, जनता की सेवा में नहीं। AAP की सरकार निकम्मी सरकार है जो न दिल्ली संभाल पाई और न पंजाब संभाल पा रही।
आपको बता दें पंजाब के जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर एक आप नेता को अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक आप नेता के सीने में 5 और सिर में 1 गोली लगी। स्कूटी पर सवार हो कर आए हमलावरों ने शुक्रवार 6 फरवरी की सुबह वारदात को इस वक्त अंजाम दिया, जब वो गुरुद्वारे से बाहर निकल कर अपनी कार में बैठने जा रहे थे। इस हमले को लेकर कांग्रेस-बीजेपी ने आप सरकार को घेरना शुरु कर दिया है।
Created On :   6 Feb 2026 5:15 PM IST












