बजट सत्र 2026: बिहार सरकार को बदनाम कर रहे हैं मां-बेटे, NDA और RJD नेताओं ने एक दूसरे पर साधा निशाना

बिहार सरकार को बदनाम कर रहे हैं मां-बेटे, NDA और RJD नेताओं ने एक दूसरे पर साधा निशाना
राबड़ी देवी ने कहा सबका हक मारा जा रहा है, चोरी से चुनाव जीता और सरकार बनाई,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहती है

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा सबका हक मारा जा रहा है, चोरी से उन्होंने सरकार बनाई है और चोरी से ही चुनाव जीता वोट चोरी हुई है।

बिहार सरकार के मंत्री मोहम्मद जमा खान ने आरजेडी नेता राबड़ी देवी के बयान पर कहा आरोप सबसे सस्ता होता है, कोई भी लगा देता है लेकिन पूरे बिहार ने हमारे नेता को प्रचंड बहुमत देकर यह साबित कर दिया कि वे हमारे नेता के काम से प्रसन्न हैं,कहने से क्या होता है, हमने काम किया है और आगे भी काम करते रहेंगे। वे(तेजस्वी यादव) तो कुछ भी कहते रहते हैं, पहले भी उन्होंने कहा है लेकिन जनता मालिक होती है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान पर कहा बिहार में अपराधी छिपने के लिए कोई सुरक्षित जगह ढूंढ लें। वे बेंगलुरु में छिपने जाते हैं, लेकिन हमारी पुलिस भी वहां जा रही है। अपराधी कहीं भी हो, बिहार पुलिस वहां जाकर उसे गिरफ्तार करेगी और जेल में डालेगी, राबड़ी देवी नाम बताएं, जिसका भी नाम आएगा, उसे 24 घंटे के अंदर जेल में डाला जाएगा।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा उन्हें समझ नहीं आ रहा कि योजना महिलाओं को सशक्त करने के लिए धरातल पर उतारी गई है। 2005 से ही ऐसी बहुत सारी योजनाएं महिलाओं का सशक्त करने के लिए लागू की गई हैं, अगर वे ये कह रहे हैं कि तो उनकी सोच बहुत छोटी है।

तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा सूपड़ा साफ हो गया, जो बचे खुचे हैं, वे भी सूपड़ा साफ हो जाएंगे, ये बिहार की महिलाओं का अपमान है। बिहार के लोगों को अपमान है। हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहती है।

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा यह बिहार की महिलाओं का अपमान है। यह पूरे देश में हुए स्वरोजगार को बढ़ावा देने का अपमान है, जिसकी चर्चा इस केंद्रीय बजट में भी हुई थी, वे विकास और सामाजिक उत्थान से जुड़ नहीं सकते। उनकी सोच सीमित है। वे सिर्फ सत्ता चाहते हैं, और वह भी अपने लिए उन्हें लोगों की भलाई की कोई चिंता नहीं है।

बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा आरोप लगाने वाले बिना प्रमाण के आरोप लगाते हैं, इसमें कोई सच्चाई नहीं है और इस तरह का अनर्गल आरोप लगाकर वे अपने को छोटा कर रहे हैं, जब सभी विषयों पर चर्चा के लिए सदन चल रही है तो सदन में बोलने की बजाय बाहर बोलकर, सवाल करके वे ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, इन्हें राजनीतिक लाभ लेना है इसलिए ऐसी छोटी, फूहड़ बात करके बिहार सरकार को बदनाम कर रहे हैं।

Created On :   6 Feb 2026 8:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story