India-US Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बताया समझौते से दोनों देशों को क्या होगा फायदा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने शनिवार, 7 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि भारत और यूएस के बीच अंतरिम ट्रेड डील के ढांचे पर सहमति बन गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह फैसला भारत और अमेरिका, दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी धन्यवाद किया और कहा कि भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूत बनाने में उनकी निजी रुचि और सहयोग सराहनीय है। पीएम का मानना है कि यह डील आने वाले समय में दोनों देशों के बीच व्यापार और साझेदारी को और आगे बढ़ाने में सहायता करेगी।
Great news for India and USA!We have agreed on a framework for an Interim Trade Agreement between our two great nations. I thank President Trump for his personal commitment to robust ties between our countries.This framework reflects the growing depth, trust and dynamism of… https://t.co/zs1ZLzamhd— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2026
यह भी पढ़े -क्या अमेरिका-ईरान में छिड़ने वाली है जंग? तनाव के बीच ईरान स्थित अमेरिकी दूतावास ने जारी की एक अहम एडवाइजरी, नागरिकों को दिए देश वापसी के निर्देश
'दोनों देशों के लिए अच्छी खबर'
पीएम ने कहा कि भारत और अमेरिका के लिए बहुत अच्छी खबर! हमने अपने दोनों महान देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है। मैं हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूं।
क्या दिखाती है डील?
पीएम ने काह कि यह फ्रेमवर्क हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दिखाता है। यह भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर 'मेक इन इंडिया' को मजबूत करता है। इससे महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होगा।
यह भी पढ़े -'किसी भी बातचीत में धमकियों और दबाव से बचना...' ओमान में ईरान ने अमेरिका की मांगों को नकारा, दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर नहीं बनी सहमति
समझौते से क्या होगा फायदा?
पीएम ने कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा। यह फ्रेमवर्क मजबूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन को भी मजबूत करेगा और वैश्विक विकास में योगदान देगा। जैसे-जैसे भारत एक विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हम ऐसे वैश्विक पार्टनरशिप बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो फ्यूचर ओरिएंटेड हों, हमारे लोगों को सशक्त बनाएं और साझा समृद्धि में योगदान दें।
Created On :   7 Feb 2026 10:44 AM IST













