मौसम अपडेट: देशभर में मानसून दिखा रहा तीखे तेवर, मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बरसेंगे बादल, जानें कैसा रहने वाला है देश का मौसम

- मैदानी इलाकों में भारी बारिश के आसार
- पहाड़ी राज्यों में बरसेंगे बादल
- मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मानसून अपने चरम पर है। कहीं लोगों को भारी गर्मी से आराम मिला है तो कहीं पर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 6-7 दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों पर भी जमकर बादल बरसेंगे।
मैदानी इलाकों में भारी बारिश
मैदानी इलाकों के बारे में जानें तो, यहां पर भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यूपी में लगातार बारिश होने के आसार हैं। वहीं, दिल्ली में भी बारिश हो सकती है। साथ ही हरियाणा, पंजाब में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।
पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है। आने वाले दो-चार दिनों तक यहां पर ऐसा ही मौसम रहने वाला है। साथ ही यहां पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन राज्यों में जलस्तर भी बढ़ गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी बारिश हो सकती है।
बिहार में तेज बारिश का अलर्ट जारी
बिहार में 8 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश-राजस्थान में भारी बारिश का असर
वहीं, मध्य प्रदेश और राजस्थान के भी कई जिलों में रेड अलर्ट देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ-साथ इंदौर, जयपुर और कोटा जैसे कई अन्य जिलों में भारी बारिश का असर देखने को मिलेगा।
Created On :   8 Aug 2025 11:06 AM IST