मौसम अपडेट: दिल्ली के तापमान में गिरावट के साथ विजिबिलिटी में भी गिरावट की गई दर्ज, इस मौसम में अब तक का सबसे खराब प्रदूषण, जानें अपने शहरों के हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में कोहरे और धुंध की लेयर बनी हुई है। आज यानी सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह और शाम को मध्यम से घना कोहरा देखने मिल सकता है। जिसके चलते मौसम विभाग की तरफ से कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, एयरपोर्ट, हाइवे, रेलवे रूट्स पर भी सबको सचेत कर दिया गया है। रविवार को तामपान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। चलिए जानते हैं आपके शहरों के मौसम के हाल।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है आज का मौसम?
सोमवार को तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, धुंध के चलते भी कई सारे लोग परेशान हो सकते हैं जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी सुबह जल्दी और रात को देर से घर पर आने वाले लोगों को हो सकती है।
एक्यूआई में बढ़ोतरी
दिल्ली की हवा इस मौसम में सबसे ज्यादा खराब दर्ज की गई है। जिसके चलते मौसम विभाग ने धुंध और कोहरे के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, काफी घना कोहरा देखने मिल सकता है। जिस वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, एक्यूआई में बढ़ोतरी एक बहुत ही खराब संकेत है। क्योंकि एक्यूआई खराब होने की वजह से कई लोगों को तरह-तरह की बीमारियों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अन्य राज्यों के मौसम के हाल
वहीं, अन्य राज्यों के मौसम के हाल की बात करें तो, एमपी में अचानक से ठंड का असर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। सुबह-शाम ठंडी हवाएं महसूस हो रही हैं। जिसमें, भोपाल, जबलपुर, इंदौर के अलावा कई और शहरों के भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं और राज्यों में ठंड का असर तेजी से देखने मिल रहा है। जिसमें, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के अलावा कई अन्य राज्य शामिल हैं। वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। जिसमें, केरल तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्रप्रदेश शामिल हैं।
Created On :   18 Nov 2024 12:04 PM IST












