ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने लगाए आजाद कश्मीर के नारे, सुरक्षाबलों पर किया पथराव, जोधपुर में भी दो गुटों के बीच झड़प

ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने लगाए आजाद कश्मीर के नारे, सुरक्षाबलों पर किया पथराव, जोधपुर में भी दो गुटों के बीच झड़प
ईद पर पत्थरबाजी ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने लगाए आजाद कश्मीर के नारे, सुरक्षाबलों पर किया पथराव, जोधपुर में भी दो गुटों के बीच झड़प
हाईलाइट
  • जोधपुर में विवाद की शुरूआत एक चौक पर धर्म विशेष झंडे फहराने को लेकर हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर के बाद जम्मू कश्मीर के अंनतनाग जिले में भी पत्थरबाजी हुई की घटना सामने आई है। अनंतनाग जिले में मस्जिद के बाहर मंगलवार को ईद की नमाज के बाद जमकर पत्थरबाजी हुई। यहां प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर भी पत्थर फेंके। सूत्रों की मानें तो यहां भारी संख्या में मौजूद लोगों में से कुछ असामाजिक तत्वों ने आजाद कश्मीर के नारे लगाए, उनके द्वारा लगाए जा रहे नारे पर सुरक्षाबलों ने दखल दिया तो वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने सुरक्षाबलों के ऊपर ही पथराव कर दिया।

बता दें इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें भारी की संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारी सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि बताया जा रहा है कि यहां अभी स्थिति पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा कि यह मामूली झड़प थी। 

जोधपुर में भी बवाल

कश्मीर के अलावा जोधपुर में भी ईद से पहले तनाव की खबरें आ रही हैं। बता दें राजस्थान के जोधपुर में सोमवार की रात को दो समुदायों के बीच में भी झड़प हुई। इस झड़प के बाद से ही इस क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गया था। दो समुदायों के बीच हुई इस  घटना को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुर्भाग्य पूर्ण बताया है। साथ ही सभी लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।  मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर में विवाद की शुरूआत एक चौक पर धर्म विशेष झंडे फहराने को लेकर हुई। 

सोमवार रात को हुई झड़प के  बाद मंगलवार को सुबह भी यहां जमकर पत्थरबाजी हुई। असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर भी पथराव किया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े साथ ही लाठीचार्ज भी किया।  साथ ही बिगड़े हालात को काबू करने के लिए यहां रात करीब एक बजे से ही इंटरनेट सुविधा बंद कर दिया गया है। 

Created On :   3 May 2022 6:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story