CoronaVirus: दिल्ली में हॉस्पिटल ने बंद की बायोमेट्रिक अटेंडेंस

हाईलाइट
- कोरोना वायरस के कारण चीन में 1700 से ज्यादा लोगों की मौत
- टोक्यो मैराथन में जनता की भागीदारी पर लगी रोक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस(CoronaVirus) का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। चीन में वायरस के कारण 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। दुनिया के कई अन्य देश भी इस वायरस के चपेट में आ रहे हैं। भारत के केरल और महाराष्ट्र में भी कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। वायरस को देखते हुए काफी एहतियात बरती जा रही है। एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले लोगों की स्कैनिंग की जा रही है।
बायोमेट्रिक अटेंडेंस बंद
वहीं कोरोना वायरस(CoronaVirus) के डर से दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि हॉस्पिटल में कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस(Biometric Attendance) बंद कर दी गई है। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को रजिस्टर में हस्ताक्षर कर अटेंडेंस लगाने को कहा गया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस किसी के संपर्क में आने से फैल जाता है।
टोक्यो मैराथन में आमजन की भागीदारी पर रोक
जापान ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए आगामी टोक्यो मैराथन(Tokyo Marathon) में आमजन की भागीदारी पर रोक लगा दी है। टोक्यो न्यूज एजेंसी ने कहा कि टोक्यो मैराथन का आयोजन अगले महीने एक मार्च को होना है और इसके लिए करीब 38000 लोगों ने पंजीकरण करवाया था। टोक्यो मैराथन में अब केवल व्हील चेयर्स सहित एलीट एथलीटों को ही भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। रविवार को जापान में करीब 11 मैराथन का आयोजन किया गया था। वहीं, क्योटो मैराथन में चीन के 386 धावकों को दौड़ना था, लेकिन केवल 28 ही धावक इसमें दौड़े थे।
कोरोना वायरस से मरते दंपति का वीडियो वायरल, देखकर आंसू रोक नहीं पाएंगे
मिशन वुहान के पायलट और डॉक्टरों को प्रशंसापत्र
वुहान(Wuhan) शहर में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने वाले 6 डॉक्टरों, 4 नर्सिग ऑफिसरों और एयर इंडिया के 68 कर्मचारियों को प्रधानमंत्री की ओर से प्रशंसापत्र सौंपा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने डॉक्टरों व नर्सिग ऑफिसरों को और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने एयरइंडिया के स्टाफ को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से लिखा गया प्रशंसापत्र सौंपा। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने इस अभियान में टीम भावना के साथ किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, एयर इंडिया की टीम ने महामारी से प्रभावित वुहान शहर की विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने देशवासियों को स्वेदश लाने के लिए जिस समर्पण भाव के साथ काम किया है उसपर हमें गर्व है। इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बने लोगों को प्रधानमंत्री की ओर से दिया गया प्रशंसापत्र सौंपने में गर्व महूसस हो रहा है।
वायरस के मुकाबले में चीन की कोशिशें रंग लाएंगी : गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस(Antonio Guterres) ने कहा कि नए कोरोना वायरस के मुकाबले में चीन की कोशिशें जरूर रंग लाएंगी। पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाक विदेश मंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में चीन ने बेहद शक्तिशाली और प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी जटिल स्थिति में जल्द समाधान खोजना मुश्किल है, लेकिन चीन सरकार ने महामारी के मुकाबले के लिए अथक प्रयास किए हैं। विश्वास है कि इन कोशिशों से यह बीमारी कम होगी।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।