भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 1.20 लाख नए केस, 1.97 लाख ठीक हुए, 3370 लोगों मौत

coronavirus update in India coronavirus updates in last 24 hours in India
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 1.20 लाख नए केस, 1.97 लाख ठीक हुए, 3370 लोगों मौत
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 1.20 लाख नए केस, 1.97 लाख ठीक हुए, 3370 लोगों मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.97 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.20 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3
  • 370

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। एक्टिव केस में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। नए केस भी घटते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 1 लाख 20 हजार 332 नए केस सामने आए हैं। 1 लाख 97 हजार 371 मरीज ठीक हुए है। जबकि 3 हजार 370 लोगों की मौत हुई है। 

देश में अब तक 2 करोड़ 86 लाख 93 हजार 835 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 67 लाख 87 हजार 130 लोग ठीक हो चुके हैं। 3 लाख 44 हजार 101 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, 15 लाख 51 हजार 104 लोगों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,50,080 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,78,60,317 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,84,421 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 36,11,74,142 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.20 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.97 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,370
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.86 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.67 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.44 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 15.51 लाख

कोरोना वायरस अपडेट 
 

  • मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 236 नए मामले सामने आए और 3 मौतें हुई हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 13,300 है जिसमें 3,433 सक्रिय मामले, 9,816 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 51 मौतें शामिल हैं।
  • असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,548 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,263 लोग डिस्चार्ज हुए और 54 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 50,765, रिकवरी दर: 87.02%
  • मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 798 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,045 लोग डिस्चार्ज हुए और 50 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। 
  • चंडीगढ़ में आज 88 नए मामले सामने आए और 3 मौतें दर्ज़ की गई। 1005 सक्रिय मामलों सहित मामले की संख्या 60,487 हो गई है।
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 16,068 नए कोरोना मामले, 364 मौतें और 22,316 रिकवरी दर्ज़ की गई; सक्रिय मामले 2,80,186 हैं।
  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 14,152 नए कोरोना मामले, 289 मौतें और 20,852 रिकवरी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले: 1,96,894, कुल मामले 58,05,565, कुल डिस्चार्ज 55,07,058

Created On :   5 Jun 2021 4:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story