झारखंड के गढ़वा में दुमका जैसी घटना, युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Dumka-like incident in Jharkhands Garhwa, trying to burn youth alive by pouring petrol, injured youth admitted to hospital
झारखंड के गढ़वा में दुमका जैसी घटना, युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
झारखंड में एक और वारदात झारखंड के गढ़वा में दुमका जैसी घटना, युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
हाईलाइट
  • पुलिस ने की मामले की छानबीन शुरु

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में एक बार फिर दुमका जैसी घटना दोहराई गई जहां एक युवक पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गढ़वा जिले के ऊंटारी थाना के अंतर्गत आने वाले चित्तविश्राम गांव में घटी इस घटना में 37 वर्षीय युवक दीपक सोनी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए ऊंटारी के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाद में सदर अस्पताल रिफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है। 

बीचबचाव में घायल हुआ युवक 

घटना के बारे में घायल युवक दीपक सोनी ने बताया कि, कसमुद्दीन और एक अन्य युवक का झगड़ा हो रहा था। उनके झगड़े की आवाज सुनकर वह वहां गया। वहां पहुंचकर दीपक ने दोनों से लड़ाई की वजह से पूछी। जिस पर कसमुद्दीन ने उसे भला बुरा कहते हुए उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। दीपक ने बताया कि कसममद्दीन पेट्रोल बेचने का काम भी करता था। जानकारी के मुताबिक फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।   

पुलिस ने की मामले की छानबीन शुरु 

घटना की जानकारी मिलने के बाद ऊंटारी थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरु कर दी। उन्होंने हमले में घायल हुए दीपक सोनी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि चित्त विश्राम गांव में दो युवकों के बीच आपस में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

दुमका कांड

गौरलब है कि 23 अगस्त को झारखंड के दुमका में भी ऐसी ही घटना घटी थी। जहां शाहरुख नाम के एक आरोपी ने 16 वर्षीय लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। आग में झुलसी लड़की की 28 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मरने से पहले पुलिस को दिए अपने बयान में लड़की ने शाहरुख को आरोपी बताया था। जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया था।  

Created On :   10 Sep 2022 6:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story