Appointment: गिरीश चंद्र मुर्मू CAG नियुक्त, कल जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गिरीश चंद्र मुर्मू को नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) नियुक्त किया गया है। राजीव महर्षि की जगह मुर्मू को CAG बनाया गया है। महर्षि को 2017 में CAG नियुक्त किया गया था। 7 अगस्त को वह रिटायर हो रहे हैं। गुरुवार को इसके आदेश जारी किए गए। जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त गिरीश चंद्र मुर्मू ने बुधवार शाम इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उन्हें ये नई जिम्मेदारी मिली है।

कार्यकाल से पहले मुर्मू का इस्तीफा
यह पहली बार नहीं है कि गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी जीसी मुर्मू अपने कार्यकाल से पहले इस्तीफा दिया है। केंद्रशासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर, जो राज्यों के राज्यपालों की तरह हैं, पांच साल के कार्यकाल पर नियुक्त किए जाते हैं। मुर्मू केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव थे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें नए केंद्र शासित प्रदेश का एलजी बनाने  का फैसला किया। मुरमू ने नवंबर-2019 में अपने रिटायरमेंट से एक महीने पहले IAS से इस्तीफा दे दिया था। 

मोदी-शाह के विश्वास पात्र है मुर्मू
मुर्मू को पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का विश्वास पात्र कहा जाता है। वे उनके साथ गुजरात में काम कर चुके हैं। वह गृह विभाग में तैनात थे। 2014 में पीएम मोदी के दिल्ली आने के बाद, मुर्मू आनंदीबेन पटेल के प्रमुख सचिव के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय में चले गए। वह वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में एक साल से भी कम समय के बाद केंद्र सरकार में शामिल हुए और पद छोड़ दिया।

Created On :   6 Aug 2020 5:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story