Year Ender 2025 Operation Sindoor: '22 अप्रैल' का इंसाफ '7 मई'..सैंकड़ों आतंकियों पर भारी पड़ी भारतीय सेना, दुनिया के सामने हुई बेइज्जती पाक के लिए भूलना मुश्किल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। '7 मई' केवल एक तारीख नहीं बल्कि भारतीय सेना की सफलता का प्रमाण है। यह वही दिन है जब भारत ने पाकिस्तान से 26 निहत्थे मासूमों के कत्ल का बदला लिया था। 'ऑपरेशन सिंदूर', पहलगाम आतंकी हमले के बाद मृतकों के परिवार और पूरे देश के लिए खुशी की वजह बना। सेना की यह एयरस्ट्राइक इस बात का सबूत है कि भारत की तरफ आंख उठा कर देखने वालों का यही हश्र होता है। आपको बता दें कि, भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। आर्मी के हवाई हमले में सैंकड़ों आतंकी मारे गए थे।
'22 अप्रैल' का इंसाफ '7 मई'
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्शन लिए। इनमें सिंधु जल संधि रद्द करना, अटारी बॉर्डर सील और पाकिस्तानी नागरिकों का VISA रद्द करने जैसे अहम फैसले शामिल थे। लेकिन इनमें से सबसे बड़ा कदम था 'ऑपरेशन सिंदूर'। इसने पाक के होश उड़ा कर रख दिए। भारतीय सेना ने पर्यटकों की हत्या का बदला लेने के लिए हवाई हमला किया जिसमें सौ से भी ज्यादा आतंकी मारे गए। भारत की कार्रवाई देखते हुए पाड़ोसी मुल्क में डर का साया फैल गया। अगर आप जानना चाहते हैं कि भारत ने पीओके और पाकिस्तान स्थित किन अड्डों को निशाना बनाया तो लिस्ट नीचे देख सकते हैं।
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बौखलाया पाक
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान आग बबूला हो उठा। इसी बौखलाहट में पाक सेना ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम देते हुए सीमा से सटे पुंछ में अंधाधुन गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में 4 बच्चों सहित 15 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
सीमा पर PAK की फायिंग जारी
भारत की लगातार कार्रवाई को देखते हुए पाक ने अपना गुस्सा निकालने के लिए सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी। एक नहीं दो नहीं बल्कि भारतीय सैनिकों ने हफ्ते भर पाक की फायरिंग का मुंह तोड़ जवाब दिया।
भारत पर एयरस्ट्राइक
ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुस्से में चूर पाकिस्तान ने भारत की सीमा के अंदर जमानी कार्रवाई और हवाई हमले करना शुरू कर दिया। श्रीनगर, अवंतीपोरा और उधमपुर में भारतीय वायुसेना के ठिकानों की ओर रॉकेट, ड्रोन और मिसाइलें दगी। मुकाबले के लिए हमेशा तैयार रहने वाली भारतीय सेना ने डटकर लड़ाई लड़ी और दुश्मन देश के सारे प्रहार को विफल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की सभी 8 मिसाइलें और दर्जनों ड्रोन्स को को हवा में ही नष्ट कर दिया था।
पाक ने टेके घुटने
कई दिनों से दोनों देशों के बीच जारी तनाव से हार कर पाकिस्तान ने भारत से सीजफायर करने की पहल की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पड़ोसी मुल्क के DGMO (Director General of Military Operation) ने भारत के डीजीएमओ से फोन पर बात कर जंग रोकने की बात कही। इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्धविराम हुआ था। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार भारत-पाक सीजफायर का क्रेडिट खुद ले चुके हैं। लेकिन भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि भारत-पाकिस्तान युद्धविराम दोनों देशों के बीच हुआ है। इसमें कोई तीसरा शामिल नहीं था।
भारत ने पाक का फोड़ा भांडा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने शांत रहने के बजाय पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाने का प्रण ले लिया। इसके लिए भारत ने 59 सदस्यों वाला 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बनाया। इन सदस्यों का काम था कि वह 33 देशों में जा कर पाक का नकाब हटाएं। डेलिगेशन में शशि थरूर, सुप्रिया सुले, रविशंकर प्रसाद और श्रीकांत शिंदे जैसे कई नेता शामिल थे जिन्होंने अमेरिका, जापान, जर्मनी सहित दर्जनों देशों का दौरा किया। सदस्यों ने दुनिया को बताया कि कैसे पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी मुदस्सिर अहमद और अब्दुल रऊफ जैसे आतंकवादियों के जनाजे में गए थे। भारत ने दुनिया के सामने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद का पर्दाफाश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Created On :  
