खुशखबरी: नई आवक से कम होंगे प्याज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ वक्त पहले तक प्याज खून के आंसी रुला रहा था, लेकिन अब ये खबर सुनकर ग्राहकों की आंखों में खुशी आंसू निकल आएंगे। दरसल जल्द ही प्याज के दाम घटने वाले हैं। मौजूदा समय में दिल्ली के खुदरा बाजार में प्याज 60 से 80 रुपए प्रति किलोग्राम के ऊंचे भाव पर बिक रहा है। कीमत कम होने के पीछे प्याज की नई आवकसे अगले कुछ दिनों में इसके सस्ते होने की संभावना है। सप्ताह भर में दिल्ली की मंडियों में प्याज के थोक भाव 10 रुपए, मुख्य उत्पादक महाराष्ट्र की मंडियों में 7 रुपए किलो तक बढ़ चुके हैं। हालांकि मंगलवार को थोक कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल के मुकाबले इस साल प्याज तीन गुना अधिक महंगा बिक रहा है। दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों में भी प्याज 50 से 70 रुपए प्रति किलो पर बेचा जा रहा है। विक्रेताओं के अनुसार नासिक और बांग्लादेश होते हुए जो प्याज उत्तर दिनाजपुर जिले में आते थे, वो बांग्लादेश में बाढ़ के चलते आना बंद हो गए हैं।
दिसंबर में बड़ी मात्रा में होगी प्याज की आवक
हालांकि मंडी में प्याज की कीमतों में 2 से 3 रुपए किलो की गिरावट दर्ज की गई। अगले महीने से गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान के अलवर से नए प्याज की आवक बड़ी मात्रा में होने लगेगी। दिसंबर के मध्य तक प्याज के दाम गिरकर सामान्य स्तर पर पहुंचने की संभावना है। उधर, केंद्र ने भारतीय धातु एवं खनिज व्यापार निगम (MMAT) को 2,000 टन प्याज आयात करने और अन्य एजेंसियों जैसे नेफेड और एसएफएसी को स्थानीय रूप से प्याज खरीदने और उपभोग के क्षेत्रों में आपूर्ति करने के लिए कहा है। चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने के दौरान बड़ी मात्रा में निर्यात से प्याज की आपूर्ति कम हुई है।
उल्टे बांग्लादेश में बाढ़ के चलते प्याज की इतनी किल्लत हो गई है कि अब भारत से प्याज बांग्लादेश जा रहा है। ये एक प्रमुख वजह है कि उत्तर दिनाजपुर समेत पूरे उत्तर बंगाल में प्याज की आवक कम हो गई है। इसी वजह से सब्जियों के दाम नहीं घट रहे हैं और प्याज महंगा हो गया है।
Created On :   29 Nov 2017 3:36 PM IST