अब श्रीलंका के चिड़ियाघर में मिला कोरोना वायरस, शेरनी में हुई पुष्टि

lioness corona positive in sri lankan zoo
अब श्रीलंका के चिड़ियाघर में मिला कोरोना वायरस, शेरनी में हुई पुष्टि
अब श्रीलंका के चिड़ियाघर में मिला कोरोना वायरस, शेरनी में हुई पुष्टि
हाईलाइट
  • श्रीलंकाई चिड़ियाघर में शेरनी कोरोना पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के  चिड़ियाघर से कोरोना से जुड़ी बुरी खबर आ रही है। यहां कुछ दिन पहले एक शेर में कोरोना वायरस पाया गया था। अब उसी जू में शेरनी के भी संक्रमित मिलने की खबर आ रही है। 

समाचार एजेंसी सिंहुआ की इस मामले में आई रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमित शेरनी का नाम शीना है। इससे पहले थोर नाम के शेर में कोविड के लक्षण मिलने पर टेस्ट करवाया गया था। जिससे उसके भी कोविड संक्रमित होने का खुलासा हुआ। ये जानकारी श्रीलंका के राज्य पशु चिकित्सा सर्जन संघ ने दी है। संघ के सचिव नुवान हेवागामगे के मुताबिक  जिस वक्त शेर में कोविड  पाया गया उसकी उम्र 11 साल की थी।ये शेर 2013 में सियोल ने श्रीलंकन जू को तोहफे में दिया था। डॉक्टर्स का दावा है कि शेर उपचार के बाद ठीक हो गया था। पर उसकी रिपोर्ट के बाद उसके केयरटेकर्स को क्वारेंटाइन में रहने के लिए कहा गया था। इसके बाद देहीवाला जूलॉजिकल गार्डन के सभी स्टाफ का भी कोविड परीक्षण किया गया।

 

Created On :   25 Jun 2021 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story