- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Lt. Col MS Dhoni turns singer to entertain Army men
दैनिक भास्कर हिंदी: जब पल दो पल के शायर बने लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी, देखें वीडियो

हाईलाइट
- धोनी ने सेना के साथियों को गाना गाकर किया एंटरटेन, वीडियो वायरल
- धोनी ने गाया फिल्म "कभी कभी" का गाना "मैं पल दो पल का शायर हूं"
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी का एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह टेरिटोरियल आर्मी के सामने गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले धोनी का टेरिटोरियल आर्मी के साथ वॉलीबॉल खेलते और जूते पॉलिश करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में 38 साल के धोनी सेना के साथियों को गाना गाकर एंटरटेन कर रहे हैं। वह इस वीडियो में प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म "कभी कभी" का गाना "मैं पल दो पल का शायर हूं" गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहें हैं।
How pleasing is this! #MSDhoni pic.twitter.com/0gasXKRZXc
— Rea Dubey (@readubey) 3 August 2019
धोनी कश्मीर में सेना की ड्यूटी पर हैं। उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम लिया है। धोनी ने 31 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे। 2011 में सेना से जुड़ने वाले धोनी ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर क्वालिफाइड पैराट्रूार भी बन गए थे। इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी उन पर होगी।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी 31 जुलाई से कश्मीर में पेट्रोलिंग और गार्ड ड्यूटी करेंगे
दैनिक भास्कर हिंदी: जम्मू-कश्मीर में आर्मी के साथ ट्रेनिंग लेंगे धोनी, जनरल बिपिन रावत की मंजूरी
दैनिक भास्कर हिंदी: वेस्टइंडीज दौरे के लिए आज होगा भारतीय टीम का चयन, नए चेहरों को मिल सकता है मौका
दैनिक भास्कर हिंदी: धोनी के कोच का बयान, T-20 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं माही
दैनिक भास्कर हिंदी: सचिन की वर्ल्ड कप इलेवन में 5 भारतीय खिलाड़ी, धोनी को नहीं मिली जगह