Mamata Banerjee On EC: एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग पर भड़कीं ममता बनर्जी, बीजेपी पर भी जमकर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग पर भड़कीं ममता बनर्जी, बीजेपी पर भी जमकर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इलेक्शन कमीशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि इलेक्शन कमीशन एसआईआर के लिए आईटी प्रकोष्ठ के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर रहा है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि राज्य में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के लिए इलेक्शन कमीशन एक अलग तरह के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर रहा है जिसको बीजेपी के आईटी प्रकोष्ठ ने तैयार किया है। ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि एसआईआर के वक्त निर्वाचन आयोग गलत तरह से सहारा ले रहा है। इसके अलावा भी ममता बनर्जी जमकर बीजेपी और इलेक्शन कमीशन पर भड़की हैं।

ममता बनर्जी ने लगाया इलेक्शन कमीशन पर आरोप

ममता बनर्जी ने इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगया है कि कई योग्य मतदाताओं को गलत तरह से मृत घोषित किया जा रहा है। साथ ही बुजुर्ग, बीमार और कमजोर लोगों को जबरदस्ती सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया में बीजेपी से जुड़े मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया गया है। ये पूरी तरह से गैरकानूनी है और असंवैधानिक है।

चुनाव आयोग जो कर रहा है, वो गैर-कानूनी है- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा है कि 'चुनाव आयोग जो कर रहा है, वह पूरी तरह से गैर-कानूनी और अलोकतांत्रिक है। चुनाव आयोग BJP IT सेल के साथ मिलकर काम कर रहा है, लोगों को परेशान कर रहा है, और SIR सुनवाई के नाम पर बुजुर्ग लोगों को बुला रहा है।'

गंगासागर मेले की व्यवस्था का लिया जायजा

ममता बनर्जी गंगासागर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से लेकर श्रद्धालुओं तक, सभी के लिए इंश्योरेंस कवरेज दिया है। उन्होंने ये भी बताया है कि श्रद्धालु एक ही टोकन से यात्रा कर सकते हैं और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। हमने पहले ही वह टैक्स खत्म कर दिया है जो CPM शासन के दौरान श्रद्धालुओं पर लगाया जाता था।

Created On :   6 Jan 2026 5:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story