UP SIR Voter List 2026: यूपी में SIR के बाद जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, इस लिंक पर क्लिक से चेक करें अपने नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट के लिए विशेष गन परीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद मंगलवार को मतदाता सूची जारी कर दी गई है। यूपी के मुख्य निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट लिस्ट जारी की है। इस प्रक्रिया में यूपी के 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। इसके बाद अब 12.55 करोड़ मतदाता सूची में शामिल हैं। अगर आप यूपी के वोटर हैं और ये जानना चाहते हैं कि इस लिस्ट में अपना नाम कैसे चैक कर सकते हैं। तो, यहां पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं।
यह भी पढ़े -'जेएनयू के अंदर कुछ लोग विदेशी ताकतों के साथ मिले हैं', कैंपस में विवादित नारों पर बोले भाजपा विधायक
यूपी में जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, यदि किसी मतदाता का ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं हैं तो उसे चिंता करने की जरूर नहीं है। सबसे पहले ड्राफ्ट लिस्ट में वह अपना नाम चेक करने के लिए आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S24 पर जाएं। इसमें वह एपिक नंबर, नाम और विधानसभा व जिला डालकर अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
बता दें, ड्राफ्ट लिस्ट में यदि किसी वोटर का नाम नहीं हो तो वह 6 फरवरी तक अपना दावा और आपत्ति दर्ज करा सकता है। वहीं, नए व नाम कटने वाले मतदाता को फॉर्म-6 भरना होगा। जबकि, गलत नाम वालों के लिए फॉर्म-7, संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मोड में भर सकते हैं। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, पते और पहचान प्रमाण पत्र जरूर आवश्यक होगा। आप अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इस लिस्ट में जिन भी लोगों के नाम नहीं हैं वह 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -जेएनयू नारेबाजी भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला बोले- देश के 'टुकड़े' करने की सोच रखने वालों के साथ खड़ा है विपक्ष
मुख्य निर्वाचन आयोग नवदीप रिणवा ने दी जानकारी
उत्तरप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, यह वोटर लिस्ट का अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान है। वर्तमान में यूपी में 15.44 करोड़ मतदाता दर्ज थे। एसआईआर प्रक्रिया के बाद 2.89 करोड़ मतादाता के नाम काटे गए हैं। वहीं, सबसे ज्यादा नाम ट्रांसफर से कटे हैं। इनकी संख्या 1.26 करोड़ हैं। जबकि, 46 लाख मृतक, डुप्लीकेट 23.70 लाख और जो पते पर नहीं मिले उनकी संख्या 83.73 लाख है। इतना ही नहीं, बाकी अन्य श्रेणी में शामिल हैं।
Created On :   6 Jan 2026 3:21 PM IST













