मप्र : मंडला कलेक्टर ने CAA के खिलाफ की टिप्पणी, शिवराज ने की राज्यपाल से शिकायत

MP: Commentary against Mandla Collector CAA caught fire
मप्र : मंडला कलेक्टर ने CAA के खिलाफ की टिप्पणी, शिवराज ने की राज्यपाल से शिकायत
मप्र : मंडला कलेक्टर ने CAA के खिलाफ की टिप्पणी, शिवराज ने की राज्यपाल से शिकायत
हाईलाइट
  • कलेक्टर की CAA टिप्पणी के मामले ने पकड़ा तूल
  • पूर्व सीएम शिवराज ने राज्यपाल से शिकायत
  • बीजेपी के नताओं ने किया विरोध

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मंडला कलेक्टर जगदीश प्रसाद जटिया नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बीजेपी ने कलेक्टर जटिया पर सेवा शर्तो के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले की शिकायत राज्यपाल लालजी टंडन से की है।

बीजेपी के कई नेताओं ने दर्ज किया विरोध

दरअसल, मंडला कलेक्टर जड़िया ने फेसबुस पर सीएए को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके बाद बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इस टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही कहा कि कलेक्टर जड़िया ने सेवा सेवा शर्तो का उल्लंघन किया। जो कानून बन चुका है, उसका कलेक्टर द्वारा विरोध किया जाना गलत है। 

शिवराज सिंह ने इसको लेकर ट्वीट किया कि, संवैधानिक पद पर रहते हुए मंडला कलेक्टर ने जो CAA पर टिप्पणी की वह अमर्यादित है। संसद द्वारा बनाए कानून का विरोध कराने का उन्हें नैतिक अधिकार नहीं। 

 

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार की रात को राज्यपाल को एक पत्र लिखकर बताया है कि, कलेक्टर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, मैं खुद सीएए, एनआरसी का सपोर्ट नहीं करता। चौहान का कहना है कि यह टिप्पणी अक्षम्य और दंड योग्य है। इसे संज्ञान में लेते हुए प्रशासनिक कार्रवाई के लिए सरकार को निर्देश दिए जाएं।  हालांकि इस मामले में विवाद बढ़ता देख कलेक्टर ने फेसबुक से अपनी पोस्ट को डिलीट कर दी है। 

 

 

Created On :   13 Jan 2020 6:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story