Gold mine: सोने की खदान के बाद यूरेनियम मिलने की संभावना, तलाश में जुटी खनिज विभाग की टीम 

Sonbhadra: possibility of getting uranium after gold mine, team of mineral department in search
Gold mine: सोने की खदान के बाद यूरेनियम मिलने की संभावना, तलाश में जुटी खनिज विभाग की टीम 
Gold mine: सोने की खदान के बाद यूरेनियम मिलने की संभावना, तलाश में जुटी खनिज विभाग की टीम 
हाईलाइट
  • भारत में रिजर्व में रखे सोने से करीब पांच गुना ज्यादा सोना है सोनभद्र में
  • भूतत्व और खनिकर्म विभाग और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम कर रही तलाश
  • साल 2012 से सोनभद्र में सोने के भंडार की तलाश कर रही थी टीम

डिजिटल डेस्क, सोनभद्र। भूवैज्ञानिकों ने उत्तरप्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले सोनभद्र की प​हाड़ियों में 3,350 टन सोने की दो खानों की पुष्टि की है। अब नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही सोनभद्र में यू​रेनियम मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो सोनभद्र में सोने पर सुहागा हो जाएगा। दरअसल, सोनभद्र के खनिज अधिकारी केके राय ने बताया कि जिले में यूरेनियम का भी भंडार होने की संभावना है, जिसकी तलाश में केंद्रीय और अन्य टीम लगी चुकी हैं। उन्होंने बताया कि भूतत्व और खनिकर्म विभाग और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम इस कार्य में लगी हुई है।

प्रशासन की रिपोर्ट के बाद पूरा सरकारी खजाना भर जाएगा। यहां की दो पहाड़ियों में सोने, यूरेनियम समेत कई धातुओं और अयस्कों का बड़ा भंडार है। सोने का भंडार सुनकर तो लोग चौंक गए। साल 2012 से भंडार के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाने की प्रक्रिया चल रही थी। अब जाकर इसके बारे में भी जानकारी मिल सकी है।

Gold mine: ये है यूपी के सोनभद्र की वो जगह, जहां मिला है 3,000 टन सोना, यहां देखें फोटो...

 

भारत में रिजर्व में रखे सोने से करीब पांच गुना ज्यादा सोना है सोनभद्र में
बता दें कि सोनभद्र के मुहली क्षेत्र में पहाड़ी के नीचे 2943.26 टन और सोन पहाड़ी में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार मिला है। सोने की मौजूदा कीमत के हिसाब से इतने सोने का मूल्य करीब 12 लाख करोड़ रुपए है। जो भारत में पहले रिजर्व रखे सोने से करीब पांच गुना ज्यादा है। इतना सोना मिलना भारत जैसे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

साल 2012 से सोनभद्र में सोने के भंडार की तलाश कर रही थी टीम
खनिज विभाग और भू-वैज्ञानिकों की टीम करीब साल 2012 से सोनभद्र में सोने के भंडार की तलाश कर रही थी। दावा किया जा रहा है था कि सोनभद्र के मुहली और सोनपहाड़ी क्षेत्र में जमीन के नीचे सोने का भंडार है। साल 2020 में खनिज विभाग और भू-वैज्ञानिकों की टीम को बड़ी सफलता मिली। लंबे प्रयास के बाद मुहली में 2943.26 टन और सोन पहाड़ी में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार मिला है। वहीं पुलवार ब्लॉक में दो स्थानों पर 12.7 टन और 22.16 टन और सलइयाडीह ब्लॉक में 60.18 टन एंडालुसाइट का भंडार है।

Gold mine: यूपी के सोनभद्र जिले में जमीन के अंदर मिला 3,000 टन सोना, सरकार करेगी नीलामी

सोना भंडार बदलेगा देश की किस्मत
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी तक भारत के पास जितना सोने का भंडार है, वो दुनिया में काफी नीचे है, लेकिन सोनभद्र में सोने का भंडार मिलने से वो सोना उत्पादन में दुनिया में दूसरे नंबर पर आ जाएगा।

 

 

Created On :   22 Feb 2020 9:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story