मौसम: पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी, इन इलाकों में जन- जीवन हुआ अस्त- व्यस्त

Weather: Heavy snowfall in hilly areas, temperature reached minus in these areas
मौसम: पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी, इन इलाकों में जन- जीवन हुआ अस्त- व्यस्त
मौसम: पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी, इन इलाकों में जन- जीवन हुआ अस्त- व्यस्त
हाईलाइट
  • उत्तर रेलवे क्षेत्र में 15 ट्रेनें देरी से चल रहीं
  • जम्मू-श्रीनगर में 100 से अधिक हाईवे बंद
  • हिमाचल प्रदेश में 359 सड़कों को किया बंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी के इस मौसम में एक ओर जहां देशभर के कई राज्य ठिठुरन से कांप रहे हैं। तो वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और श्रीनगर जैसे पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। इसके चलते यहां का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तर रेलवे क्षेत्र में कोहरे के कारण 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, वहीं कई स्थानों पर सड़कें बंद हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं सभी हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी के चलते भूस्खलन से 359 सड़कों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर में 100 से अधिक हाईवे और संपर्क मार्ग बंद कर दिए गए हैं। बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है।

हिमस्खलन में फंसी दो किशोरी
भारी बारिश और लगातार बर्फबारी से हुई हिमस्खलन में दो किशोरियों के फंसने की खबर के बादन स्थानीय लोगों ने बचाया। जानकारी के अनुसार दुद्रानीन उड़ी, बारामूला में हिमस्खलन में दो किशोरियां फंसी हुई थीं। जिन्हें रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों ने बचाया।  

दो दिन तक नहीं ​बदलेंगे हालात
मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों तक हालात कुछ इसी तरह के बने रहे सकते हैं। यानी कि यहां किसी प्रकार की राहत मिलने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 और 16 जनवरी को हिमालय के पहाड़ी और मैदानी इलाके प्रभावित रहेंगे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में तेज हवा, गरज-चमक के के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यहां इतनी बर्फबारी
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार रोहतांग दर्रा में सबसे अधिक बर्फबारी दर्ज की गई। यहां 150 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। वहीं कोकसर में 90 सेंटीमीटर और केलांग में 60 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

यहां माइनस में तापमान
पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी और बारिश के चलते कई स्थानों पर तापमान माइनस में पहुंच गया है। सबसे कम तापमान केलांग में -60 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लेह में -6.7, गुलमर्ग में -5.0, कल्पा में -3.3, पहलगाम में -2.7, श्रीनगर में -1.8 और मनाली मं -0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Created On :   14 Jan 2020 5:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story