Maharashtra News: पुणे कोर्ट के बाहर खूनी वारदात से फैली दहशत, हत्या के आरोपी का पहले काटा हाथ, फिर मारी गोली, घटना की जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब जिला एवं सत्र न्यायलय के बाहर दिनदहाड़े एक शख्स को कुछ हमलावरों ने घेर लिया। इस दौरान मचेटी से शख्स का एक हाथ काट दिया गया। इसके बाद उसे गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना के बाद कुछ देर तक शख्स फुटपाथ पर लहू लुहान हालात में पड़ा रहा। इसके बाद उसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, शख्स की हालात नाजुक है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र पेपर लीक और परीक्षा घोटालों में अब 10 करोड़ का जुर्माना, 7 से 10 साल सजा की सिफारिश
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
कोर्ट के बाहर हुई इस घटना के बाद दहशत फैल गई है। शिवाजीनगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फौरन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस यह मालूम करने में जुटी है कि वारदात आपसी रंजिश का नतीजा थी या इसके पीछे कोई और कारण है। इस वक्त एक टीम आसपाल लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश में भी जुटी है, ताकि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
4 दिन पहले ही जेल से छूटा था घायल आरोपी
जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति का नाम मंदार मारुति किवले है। पुणे के संतोषनगर कटराज में जमीन और पैसों के विवाद को लेकर 20 अप्रैल 2025 को शुभम सुभाष चव्हाण की हत्या के मामले में किवले जेल गया था। वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और आज जब वह कानूनी कार्यवाही के लिए अदालत पहुंचा, तो बाहर ही उस पर हमला कर दिया गया। वायरल हो रहे वीडियो में उसे फुटपाथ पर पड़ा देखा जा सकता है, जिसमें उसका एक हाथ कटा हुआ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़े -खिलाड़ी लड़कियों की बेबसी-घर में लड़ो, मैट पर देश के लिए लड़ो और सुविधाओं के लिए व्यवस्स्था से लड़ो
4 से 5 हमलावरों ने किया था हमला
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों की संख्या 4 से 5 बताई जा रही है। पुलिस की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Created On :  

