PM, CM Programs: पीएम के कार्यक्रम के ठीक पहले मेरठ में पकड़े गए दर्जनों कश्मीरी,सर्राफा बाजार में पाए गए घूमते, खुफिया टीमें कर रही पूछताछ

पीएम के कार्यक्रम के ठीक पहले मेरठ में पकड़े गए दर्जनों कश्मीरी,सर्राफा बाजार में पाए गए घूमते, खुफिया टीमें कर रही पूछताछ

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मेरठ में PM मोदी के कार्यक्रम से ठीक पहले उस वक्त हड़कंप मच गया जब सदर सर्राफा बाजार में दर्जनों संदिग्ध कश्मीरी पकड़े गए। ये लोग सदर सर्राफा बाजार समेत कई जगहों पर चंदा मागने के बहाने घूमने लगे। यह घटना शुक्रवार (20 फरवरी) की है। शाम के समय बाजार के एक व्यापारी को शक हुआ तो उसने पुलिस बुला ली और कुछ कश्मीरियों को घेर लिया। मेरठ पुलिस ने उनसे पूछ-ताछ की और कुछ जानकारी लेकर छोड़ दिया। मेरठ कैंट विधायक थाने पहुंच कर सभी कश्मीरियों को छोड़वा दिया। इसके बाद एसएसपी के पास शिकायत गई तो उन्होंने कहा कि अगर पीएम और सीएम की सुरक्षा में कोई चूक हुई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। थाना पुलिस को फटकार लगाई गई जिसके बाद 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ चल रही हैं।

विधायक ने क्या कहा?

बाजार के दुकानदारों ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल को सूचना दी। इसके बाद वह थाने पहुंचे और सभी कश्मीरियों को छोड़वा दिया। पुलिस ने उन लोगों का नाम पता और नंबर लिखा कर रख लिया है। विधायक ने एसएसपी और एसपी से बात करते हुए कहा कि पीएम का कार्यक्रम एक दिन बाद है। VIP अति विशिष्ट व्यक्ति शहर में हैं। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में कश्मीरी यहां कैसे आ गए और क्या कर रहे हैं, इसकी कोई जानकारी पुलिस के पास है या नहीं।

पुलिस और खुफिया विभाग कर रही है पूछताछ

सदर पुलिस ने तुरंत 12 कश्मीरियों को दोबारा पकड़ लिया है। खुफिया विभाग की टीम उनसे पूछताछ कर रही हैं। यक्ष एप के माध्यम से सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ कश्मीरियों बाजार में दुकानदारों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जम्मू कश्मीर पुलिस को कश्मीरियों की सूचना दी गई है और उनसे पूरी डिटेल मांगी गई है। जब तक प्रमाणित नहीं होता है (कौन,क्या,कैसे) तब तक जांच जारी रहेगी।

Created On :   21 Feb 2026 1:10 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story