वेदर न्यूज: सूरज की गर्मी को धरती पर न आने देनी की तैयारी, कैसे करेंगे इस कठिन काम को वैज्ञानिक? पास्ट में घटी दो घटनाओं से समझें

सूरज की गर्मी को धरती पर न आने देनी की तैयारी, कैसे करेंगे इस कठिन काम को वैज्ञानिक? पास्ट में घटी दो घटनाओं से समझें
  • सूरज की गरमी को कम करने की तैयारी
  • धरती के लगातर गर्म होने से जीवों पर पड़ रहा असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धरती के बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन पर काबू पाने के लिए समय-समय पर हर तरह के उपाय अपनाए जाते रहे हैं। इस बीच इससे जुड़े नए आइडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है। ये आइडिया सूरज के तापमान को कम करने का है। वैसे इसे सुनकर काफी हैरानी होती है कि सूरज के तापमान को कम किया जा सकता है। लेकिन वैज्ञानिक स्तर पर इसे लेकर काफी गहन मंथन हो रहा है। बता दें कि, दिन ब दिन धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। साल 2022 में धरती 1.26 डिग्री सेल्सियस की दर से गर्म हो रही थी लेकिन 2030 तक इसका तापमान 1.5 डिग्री तक होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसी संभावना है कि इस सदी के अंत तक धरती का तापमान 2.5 डिग्री तक बढ़ सकता है। ऐसे में वैज्ञानिक समय को ध्यान रखते हुए इसके लिए जल्द से जल्द समाधान खोजना चाहते हैं ताकि धरती के बढ़ते तापमान को रोका जा सके।

ज्वालामुखी फटने से आइडिया

वैज्ञानिकों को सूरज के ताप को कम करने का आइडिया ज्वालामुखी फटने की दो घटनाओं से आया। इनमें से एक घटना साल 1815 में इंडोनेशिया से जबकि दूसरा 1991 में फिलीपीन्स की घटना से। दोनों घटना होने के बाद कुछ सालों के लिए ग्लोबल टेम्प्रेचर में कमी दर्ज की गई थी। रिसर्च में पाया गया है कि जब बड़े पैमाने पर ज्वालामुखी विस्फोट होता है तो एक मोटी परत वायुमंडल में जम जाती है। यह परत कई साल तक यूं ही बनी रहती है। जिसकी वजह से सूरत की चमक कुछ समय के लिए मद्धिम हो जाता है और तापमान में भी कमी आ जाती है। अब वैज्ञानिक इसी आइडिया को धरती के तापमान को कम करने के लिए अपनाने की तैयारी कर रहे हैं।

वैज्ञानिकों का हो सकता है ये प्लान

सूरज की वजह से धरती गरम होती है और ग्रीनहाउस गैसों की वजह से गरमी बरकरार रहती है। ऐसी स्थिति में ज्वालामुखी विस्फोट जैसे हालात पैदा कर मानव कृत्रिम धुंध पैदा किया जा सकता है। रिसर्च में पाया गया है कि अगर सूरज की गरमी को एक फीसदी कम किया जा सका तो धरती की गर्मी एक डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकती है। ये तमाम सारी बातें सुनने में अजीब लगता हो लेकिन ऐसा करने से धरती का टेम्प्रेचर कम किया जा सकता है। रिसर्च कर रहे वैज्ञानिक इस काम को सिद्ध करने के लिए बहुच ऊंची उड़ान भरने वाले जेट्स के इस्तेमाल करने का प्लान बना रहे हैं। जानकारों की मानें तो इन विमानों को बहुत उंचे ले जाकर कुछ ऐसे पदार्थ छोड़ देंगे जो सूरज की गरमी को धरती तक पहुंचने से रोकेगा।

बढ़ता तापमान सबके लिए परेशानी

जानकारों का कहना है कि सूरज की गर्मी को अगर कम भी कर लिया जाता है तो जलवायु परिवर्तन को पूरी तरह से काबू पाना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन इन पहलुओं से धरती पर सकारात्मक परिणाम जरूर देखने को मिल सकते हैं। शोध के अनुसार, इससे क्लाइमेट रिस्क को कम किया जा सकता है। पिछले कुछ दशकों से लगातार तापमान बढ़ने की वजह से धरती पर जीवन कठिन होता जा रहा है। गर्मी की वजह से इंसानों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है साथ ही सूखे और बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो रहे हैं। बढ़ते तापमान की वजह से दुनिया भर के जीव अपना जगह छोड़ इधर-इधर भटक रहे हैं।

Created On :   9 Dec 2023 9:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story