रूसी राष्ट्रपति: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को दोबारा रूस का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को दोबारा रूस का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी
  • पुतिन को करीब 88 प्रतिशत वोट मिलें
  • पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने
  • भारत-रूस के बीच ऐतिहासक संबंध और मजबूत होंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को दोबारा रूस का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। करीब 88 प्रतिशत वोटों के साथ पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई देते हुए लिखा रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर व्लादिमीर पुतिन को हार्दिक बधाई। आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच समय-परीक्षणित विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

समाचार एजेंसी यूएनआई से मिली जानकारी के अनुसार रूस में नये राष्ट्रपति के लिए तीन दिन तक चले चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की तथा इसी के साथ रूस की सत्ता पर उनकी पकड़ और मजबूत हो गयी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि श्री पुतिन को चुनाव में 87.8 प्रतिशत मत मिले। इस बार राष्ट्रव्यापी मतदान 74.22 प्रतिशत रहा, जो 2018 के मतदान प्रतिशत 67.5 के स्तर से बहुत अधिक है।

Created On :   18 March 2024 12:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story