राम वन गमन: पन्ना, अनूपपुर, उमरिया और शहडोल जिलों ने पथ के विकास के भेजे प्रस्ताव, ट्रस्ट और शेधार्थी करेंगे 23 स्थलों का सर्वे

- श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास और शोधार्थी डॉ राम अवतार शर्मा के बीच 5 जून को बनीं सहमति
- सर्वे के लिए लगभग 14 लाख रुपए दिए जाएंगे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र संस्कृति विभाग, राज्य में पथ विकास के लिए राम वन गमन स्थलों के शोधार्थी डॉ राम अवतार शर्मा और श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास (ट्रस्ट) मिलकर सर्वे करेंगे। इसके लिए शासन ने लगभग 14 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। मप्र शासन ने राम वन गमन पथ के विकास के लिए 25 करोड़ रुपए पूंजीगत (निर्माण-विकास) और 5 करोड़ रुपए राजस्व व्यय (न्यास, मंदिर, प्रचार-प्रसार आिद) का प्रावधान कर रखा है। मप्र संस्कृति विभाग ने डॉ राम अवतार शर्मा के साथ सहमति जाहिर की है, जिसमें राज्य के 8 जिलों में पड़ने वाले उन 23 स्थलों का सर्वे किया जाएगा, िजनका डॉ राम अवतार शर्मा ने अपने शोध में दावा किया है। न्यास और शर्मा के सामूहिक सर्वे के बाद इन स्थलों का संरक्षण, विकास आिद का काम किया जाएगा, जबकि पन्ना, अनूपपुर, उमरिया और शहडोल ने जिलों में आने वाले राम वन गमन स्थलों के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजे हैं। हालांकि फिलहाल किसी भी जिले के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन क्षेत्रीय दबाव-प्रभाव और नेता-मंत्रियों की घोषणाओं के चलते जिलों विकास के प्रस्ताव भेजे हैं। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास िफर से 23 पौराणिक और रामायण कालीन स्थलों का सर्वे करेगा।
केंद्र की योजना के तहत शर्मा ने बनाया था प्रोजेक्ट
ज्ञात हो कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 1999 में डॉ राम अवतार शर्मा को वनवासी राम और लोक संस्कृति परियोजना की स्वीकृति दी थी। राम अवतार शर्मा ने शोध की थी, जिसके तहत उन्होंने उप्र, बिहार, नेपाल, मप्र, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़िसा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडू में 249 स्थल चिह्नित किए थे। केंद्र सरकार इन स्थलों को राम वन गमन स्थल के रूप में देखती है और इनका संरक्षण-विकास अपेक्षित समझती है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने रामायण सर्किट भी तैयार किया है जो स्वदेश दर्शन योजना का सर्किट है, जिसमें श्रीराम और सीता के वन गमन से जुड़े स्थलों को जोड़ा है। इसमें अयोध्या, सीतामढ़ी, चित्रकूट, रामेश्वरम और नेपाल के जनकपुर शामिल हैं। 23 पौराणिक स्थल मप्र के 8 जिलों में है। 2020 में भारत सरकार ने मप्र शासन को कहा था कि राम अवतार शर्मा द्वारा चिह्नित किए गए स्थलों पर राज्य शासन को कोई शंका-दुविधा हों तो इस बारे में केंद्र सरकार को अवगत करवाया जाए, ताकि केंद्रीय स्तर पर इनका संरक्षण किया जा सके। इसके बाद मप्र शासन ने 2023 में श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास का गठन किया, लेकिन राज्य में इस पर काम नहीं हो पाया। अब शासन, शर्मा के साथ पुन: सर्वे करेगी।
बॉक्स
इन जिलों ने भेजे विकास कार्य के प्रस्ताव
1.पन्ना- जिला प्रशासन ने सुतीक्षण आश्रम (सारंग घर-मंदिर) के विकास के लिए लगभग 3 करोड़ लाख 65 हजार रुपए के विकास कार्य और अग्निजीव्हा आश्रम के विकास के लिए 3 करोड़ 73 लाख 38 हजार रुपए के प्रस्ताव मप्र संस्कृति विभाग को भेजे हैं।
2. अनूपपूर- जिला प्रशासन ने 5 करोड़ 17 लाख 89 हजार रुपए से सीतामढ़ी धाम को पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। जिला प्रशासन ने यहां सड़क, सामुदायिक भवन और यात्री प्रतीक्षालय बनाया जाना प्रस्तावित किया है।
3. उमरिया- जिला प्रशासन ने यहां मार्कंडेय आश्रम दरबार, दशरथ घाट और खिचकिड़ी-केल्हारी में मंदिर निर्माण, सामुदायिक भवन और रिटेनिंग वॉल के लिए 9 करोड़ 54 लाख 30 हजार रुपए की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है।
4. शहडोल- यहां जयसिंहनगर के गंधिया ग्राम के विकास के लिए डीपीआर जिला प्रशासन ने तैयार की है। यहां स्वागत द्वार, बाउंड्री वॉल, 1 किमी पहुंच मार्ग, विश्राम भवन, प्रतीक्षालय और ब्यूटीफिकेशन के विकास का प्लान बनाकर शासन को भेजा है।
बॉक्स
मप्र के 8 जिलों में चिन्हित इन 23 स्थलों का होगा सर्वे
सतना- स्फटिक शिला चित्रकूट (मंदाकिनी), गुप्त गोदावरी चित्रकूट, अत्रि अाश्रम अनसूया (मंदाकिनी), शरभंग आश्रम, अश्वमूनि आश्रम शरभंग, सुतीक्षण आश्रम ग्राम सिलहा, सिद्धा पहाड़ ग्राम सिद्धा, सीता रसोई ग्राम रक्सेलवा और रामसेल ग्राम रक्सेलवा और रामजानकी मंदिर मैहर।
पन्ना- बृहस्पति कुंड पहाड़ी खेरा (बाघिन) सुतीक्षण आश्रम ग्राम सारंगघर, अग्निजिव्हा आश्रम बड़े गांव ( मीढ़ासन) और अगस्त्य आश्रम सलेहा (तिहरी)।
कटनी- शिव मंदिर भरभरा (शिल्परा)
जबलपुर- रामघाट पिपरिया (नर्मदा)
उमरिया- मार्कंडेय आश्रम दरबार (सोनभद्र) और राम मंदिर ताला बांधवगढ़ (सोनभद्र) और दशरथ घाट विजोरी (सोनभद्र)
शहडोल- सीतामढ़ी गंधिया
अनूपपुर- सीतामढ़ी कनवाई बरनी
नर्मदापुरम -श्रीराम मंदिर पासी घाट (नर्मदा) और श्रीराम मंदिर माच्छा (नर्मदा)
Created On :   7 Jun 2025 10:52 AM IST