AAP का कड़ा प्रहार: 'सरकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी', दिल्ली में जलभराव पर सौरभ भारद्वाज का रेखा गुप्ता सरकार पर जोरदार निशाना

- सौरभ भारद्वाज का बीजेपी पर निशाना
- कहा- 2025 में भी जलभराव की समस्या खत्म नहीं
- दिल्ली में आंधी-बारिश
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (2 मई) सुबह भारी बारिश हुई जिससे जगह-जगह जलभराव देखने को मिला। इस पर आम आमदी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि 2025 तक राज्य में जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। AAP नेता ने कहा कि भारी बारिश के चलते 4 लोगों को मौत हो गई।
बीजेपी पर निशाना
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में हुई बारिश पर कहा कि दिल्ली में 4 इंजन की सरकार होने के बाद बहानेबाजी नहीं चलेगी। 1 महीने पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि साल 2025 में दिल्ली में पानी नहीं भरेगा लेकिन आज एक सामान्य बारिश में ही जगह-जगह पर पानी भरा और 4 लोगों की मृत्यु हो गई।
दिल्ली में भारी बारिशदेश की राजधानी दिल्ली के मौसम ने अचानक से करवट लिया है। राज्य में शुक्रवार (2 मई) सुबह से भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि घर की छत ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। आंधी के चलते पेड़ भी गिरे हैं। कई इलाकों में सड़कें पानी से लबा-लब भरी हुई हैं, सड़कों का तो नामो-निशान ही मिट गया है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी तेज बारिश हो रही है। राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यातायात में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | Delhi: Rain showers lashed parts of the national capital; heavy waterlogging witnessed in several areas.(Visuals from Dwarka underpass area) pic.twitter.com/eKJCfoe2xm— ANI (@ANI) May 2, 2025
Created On :   2 May 2025 12:11 PM IST