Nepal Accident: यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिरी, अब तक 18 की मौत, 25 घायल, धादिंग जिले में बड़ी दुर्घटना

यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिरी, अब तक 18 की मौत, 25 घायल, धादिंग जिले में बड़ी दुर्घटना
नेपाल के धादिंग में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिर गई। इसमें अब तक 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां धादिंग जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। असल में यात्रियों को ले जा रही बस त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक 18 लोगों के दम तोड़ने की जानकारी सामने आई है। वहीं, करीब 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं जिनको लेकर अधिक सूचना सामने नहीं आई है। इतना पता चला है कि विदेशी नागरिकों में एक महिला और एक पुरुष है। हादसा सोमवार (23 फरवरी) को हुआ।

दर्जनों की मौत

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस यात्रियों को लेकर पृथ्वी राजमार्ग के अंतर्गत पोखरा से राजधानी काठमांडू जा रही थी। लेकिन बीच में बड़ी दुर्घटना हो गई। नदी में गिरने की वजह से बस पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है जिनमें 6 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। मृतकों में 2 विदेशी नागरिक भी हैं। इसके अलावा लगभग 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि इलाके में चीख-पुकार मच गई।

कितने लोग थे बस में?

जानकारी के अनुसार, बस से 44 यात्री सफर कर रहे थे। इनमें से 25 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस को जैसे ही हादसा की जानकारी मिली वह फौरन मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने घायल लोगों को बचाया और आनन-फानन में हॉस्पिटल में एड्मिट करवाया।

Created On :   23 Feb 2026 9:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story