ATM से निकला 2,000 का नकली नोट, आधे में चिपका था 'सफेद कागज'

29 Year Old Man Gets Half Printer Rs 2,000 note from DCB ATM in Delhi
ATM से निकला 2,000 का नकली नोट, आधे में चिपका था 'सफेद कागज'
ATM से निकला 2,000 का नकली नोट, आधे में चिपका था 'सफेद कागज'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में रहने वाले शादाब चौधरी को उस समय जोर का झटका लगा, जब ATM से 2,000 रुपए का अजीबो-गरीब नोट निकला। ये मामला सोमवार का है, जब शादाब इलाके के डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक यानी DCB के ATM से 10,000 रुपए निकालने गए थे। इसमें से 2,000 रुपए का एक नोट निकला। ये नोट आधा असली था, जबकि आधे नोट की जगह टेप से व्हाइट पेपर चिपका हुआ था। ये पहली बार है, जब किसी ATM से इस तरह का कोई नोट निकला हो। 

आधा प्रिंटेड था 2000 का नोट


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिनबाग के रहने वाले 29 साल के शादाब चौधरी ने सोमवार को 12 बजे DCB के ATM से 10,000 रुपए निकाले। शादाब के पास Yes Bank का ATM था, लेकिन उसने DCB के ATM से रुपए निकाले। इन रुपयों में 4 नोट 2,000 के, 3 नोट 500 के और 100-100 के 5 नोट निकले थे। इन्हीं में से एक 2,000 का नोट आधा प्रिंटेड था, जबकि आधे में व्हाइट पेपर टेप से चिपका हुआ था। 

 

2,000 रुपए का नकली नोट निकलते ही शादाब ने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर इस बात की जानकारी भी दी, लेकिन वहां से भी उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद शादाब ने इस बात की शिकायत Yes Bank से भी की थी। वहीं पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

 

आपके साथ हो तो करें ये काम

 

अगर कभी ATM से ट्रांजेक्शन करते वक्त आपके साथ भी ऐसा ही नकली नोट निकले तो सबसे पहले ATM में लगे CCTV कैमरे की तरफ इस नोट को दिखाएं, ताकि साबित हो सके कि ये नोट इसी ATM से निकला है। इसके अलावा बैंक के कस्टमर केयर में कॉल कर भी इस बारे में तुरंत जानकारी दें। अगर आपका अकाउंट किसी दूसरे बैंक में है और आपने किसी दूसरे बैंक के ATM से रुपए निकाले हैं, तो नकली नोट निकलने पर अपने बैंक को इस बारे में इन्फॉर्म कर दें। इसके साथ ही पुलिस में भी इसकी शिकायत जरूर दर्ज कराएं। 

Created On :   8 Nov 2017 6:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story