सूमो-ऑटो की भिड़ंत में 3 की मौत, 5 गंभीर

Auto rickshaw collided with sumo, three died and five injured
 सूमो-ऑटो की भिड़ंत में 3 की मौत, 5 गंभीर
 सूमो-ऑटो की भिड़ंत में 3 की मौत, 5 गंभीर

डिजिटल डेस्क,अकोला।  पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलखेड खामगी के निवासी अस्पताल में उपचार करवाने के लिए ग्राम धनज गए थे। इसी बीच रात 9.30 बजे के दौरान ऑटो क्रमांक एम एच 37 बी 6772 8 ग्रामवासी वापस आ रहे थे। पुलिस थाने से 18 किलोमीटर दूरी पर स्थित अकोली जहांगीर के पास ऑटो को टाटा सूमों क्रमांक एम एच 16 इ 5887 ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। जबकि ऑटो में सवार ग्रामवासी सड़क किनारे जा गिरे। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही माना पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक एस.पी.खंडारे अपने सहयोगियों के साथ मौका ए वारदात पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर सूमो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

इनकी हुई मौत 
ग्राम बेलखेड खामगी के निवासी जिस ऑटो में आ रहे थे वह सूमो से टकराने के बाद उसमें सवार श्रीकृष्णा जांभरे की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उपचार के दौरान कौशल्याबाई पांगुडे तथा आदित्यनाथ पांगुडे ने दम तोड़ दिया।

यह हुए घायल 
अकोली जहांगीर में रात 9.30 बजे हुए हादसे में ऑटो में सवार विजय पांगुडे, प्रज्ञा पांगुडे, पूनम पांगुडे, भाविका जांभुडे के साथ ऑटो चालक गणेश चौके गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन पर सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नागरिकों ने पहुंचाया अस्पताल 
अकोली जहांगीर के पास घटित दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिसर के ग्रामवासी तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए थे। नागरिकों ने उपलब्ध वाहनों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल की ओर रवाना किया। जानकारी के अनुसार पुलिस के आने के पूर्व ही सभी घायलों को रवाना कर दिया गया था। घायलों पर मूर्तिजापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा अमरावती के इर्विन अस्पताल में इलाज चलने की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

गांव में शोक की लहर 
दुर्घटना में मृत तथा घायल ग्राम बेलखेड निवासी पांगुडे तथा जांभुडे रिश्तेदार है ऐसी जानकारी मिली है।  एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत तथा 5 लोगों की हालत चिंताजनक होने की जानकारी मिलते ही ग्राम में शोक की लहर फैल गई है।

Created On :   20 July 2019 9:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story