Covid-19 India: 5 दिन में दूसरी बार 50 हजार से कम नए मामले दर्ज, 1183 की मौत

Covid-19 India: 48,698 cases were registered in last 24 hours, 1183 died
Covid-19 India: 5 दिन में दूसरी बार 50 हजार से कम नए मामले दर्ज, 1183 की मौत
Covid-19 India: 5 दिन में दूसरी बार 50 हजार से कम नए मामले दर्ज, 1183 की मौत
हाईलाइट
  • 1 हजार 183 लोगों की जान 24 घंटे में इस वायरस ने ली है
  • देश में अब तक सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5
  • 95
  • 565 है
  • बीते 24 घंटे में 48 हजार 698 नए कोरोना मामले सामने आए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) की दूसरी लहर का प्रभाव दिन प्रतिदिन होता नजर आ रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो, बीते कुछ दिनों में पिछले माह के मुकाबले संक्रमित मरीजों की संख्या में महत्वपूर्ण कमी आई है। बीते 24 घंटों में 48 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। हालांकि देखा जाए तो 5 दिन में यह दूसरी बार है, जब​ 50 हजार से कम मामले दर्ज हुए हैं। वहीं मौतों के आंकड़ों में भी विशेष गिरावट दिखाई दी है। 

बीते माह जहां मौतों का आंकड़ा 4000 से अधिक तक जा पहुंचा था। वह अब 1500 से नीचे आ पहुंचा है। बीते 24 घंटों में 1,183 लोगों ने इस वायरस से ग्रसित होने के बाद दम तोड़ा है। 

Ram Mandir : अयोध्या पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक

स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 48 हजार 698 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संख्या 3,01,83,143 हो गई है। वहीं 1 हजार 183 लोगों की जान इस वायरस ने ले ली। जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 3,94,493 हो गई है। 

संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट
राहत की बात यह कि,कि इस महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में जहां अभूतपूर्व गिरावट आई है। वहीं देशभर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बीते 24 घंटों में 64 हजार 818 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,91,93,085 हो गई है। 

जबकि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,95,565 है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.97% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.72% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.79% है।

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को ED का समन

वैक्सीन की खुराक बढ़ी
कोविड-19 से लड़ाई के लिए दी जा रही वैक्सीन की खुराक भी बढ़ी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 61,19,169 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 31,50,45,926 हो गया है। वहीं देश में कल कोरोना वायरस के लिए 17,45,809 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,18,11,892 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

अब तक कुल मरीजों की संख्या     

3 करोड़ 01 लाख 83 हजार 143

ठीक हुए मरीजों की संख्या     

2 करोड़ 91 लाख 93 हजार 085

कोरोना से मरने वालों की संख्या     

3 लाख 94 हजार 493

कुल एक्टिव मामलों की संख्या    

5 लाख 95 हजार 565

देश में कुल वैक्सीनेशन    

31 करोड़ 50 लाख 45 हजार 926

Created On :   26 Jun 2021 5:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story