असफलताओं के बाद दिल्ली के लड़के ने Forbes युवा स्टार्स में बनाई जगह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों...ये कहावत आपने सुनी होगी। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खुद पर भरोसा करते हैं और तमाम मुश्किलों के बाद भी अपनी अपनी मंजिल पा ही लेते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है दिल्ली के रहने वाले तीर्थक साहा के साथ, जिन्होंने कई असफलताओं के बावजूद पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया है। अमेरिकन इलेक्ट्रिक पॉवर (एईपी) में काम करने वाले तीर्थक को इस साल फोर्ब्स मैगजीन ने 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल किया है। बता दें कि 30 अंडर 30 लिस्ट में युवा एंटरप्रेन्योर्स, गेम चेंजर्स, इनोवेटर्स का नाम शामिल किया जाता है, जिसमें तीर्थक का नाम भी शामिल है। तीर्थक को 15000 नामांकन में से चुना गया है और इसे एनर्जी कैटेगरी में जगह दी गई है।
ये भी पढ़ें- आधार लिंक करने की बढ़ेगी डेडलाइन, अब 31 मार्च 2018 तक दिया जाएगा समय
कौन है तीर्थक?
तीर्थक एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता एक शिक्षक हैं और मां पोस्टल विभाग में काम करती हैं। द्वारका के रहने वाले तीर्थक को कम मार्क्स की वजह से दिल्ली विश्वविद्यालय में भी एडमिशन नहीं मिला था। एडमिशन नहीं होने पर उनके परिवारवाले तीर्थक के भविष्य के लिए बहुत परेशान थे। उसके बाद तीर्थक ने कर्नाटक में पढ़ाई की और उसके बाद US चले गए। वो अभी इंडिया में रह रहे हैं और AEP के लिए काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-बाबा रामदेव की "पतंजलि" सोलर उपकरण बनाने वाली चीनी कंपनियों को देगी टक्कर
तीर्थक के इस सफलता को देख कर हर किसी को उन पर नाज होना चाहिए और असफलता को सफलता में बदलने की कोशिश करनी चाहिए।वो अब भी अपने भविष्य को और बेहतर बनाने में लगे हुए है। हम तो यही कहेंगे परिंदों को नहीं दी जाती तालीम उड़ानों की,वो खुद ही तय करते है, मंजिल आसमानों की।
Created On :   8 Dec 2017 12:44 PM IST