'माउंट लेनिन' पर फहराया तिरंगा, सतना के रत्नेश ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

Flag of India hoisted on Mount Lenin Ratnesh gave a message of clean India
'माउंट लेनिन' पर फहराया तिरंगा, सतना के रत्नेश ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश
'माउंट लेनिन' पर फहराया तिरंगा, सतना के रत्नेश ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

डिजिटल डेस्क,सतना।स्मार्ट सिटी सतना का नाम दुनिया की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में शुमार पामीर श्रृंखला के माउंट लेनिन तक पहुंचा चुका है। स्मार्ट सिटी सतना का फ्लैग 23 हजार फीट ऊंचे किर्जिस्तान के इस पर्वत पर माउंट एवरेस्ट विजेता और स्मार्ट सिटी सतना के ब्रांड एंबेसडर रत्नेश पांडेय ने फहराया। सतना के पर्वतारोही रत्नेश ने तिरंगा फहरा कर राष्ट्र गान गाया और स्मार्ट सिटी सतना का भी झंडा बुलंद किया।

रत्नेश का कहना है कि उनका उद्देश्य सतना की शान बढ़ाने के साथ-साथ इसे देश के प्रमुख शहरों की श्रेणी में लाना है। इस दिशा में यह छोटा सा योगदान उन्होंने अपने शहर सतना के नाम समर्पित किया है। वे इसके पहले अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड सतना स्मार्ट सिटी के नाम कर चुके हैं। रत्नेश ने बताया कि एशिया के किर्जिस्तान में स्थित पामीर पर्वत श्रृंखला के माउंट लेनिन पर्वत का नाम शहीद भगत सिंह के आदर्श महान रूसी क्रांतिकारी लेनिन के सम्मान में रखा गया था। गौरतलब है कि माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके रत्नेश को नगर पालिक निगम सतना ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया था। 
 

Created On :   2 Aug 2017 10:02 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story