मप्र : जेठमलानी के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यपाल टंडन ने शोक जताया

MP: Chief Minister Kamal Nath, Governor Tandon mourn Jethmalanis death
मप्र : जेठमलानी के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यपाल टंडन ने शोक जताया
मप्र : जेठमलानी के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यपाल टंडन ने शोक जताया

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा, जेठमलानी जी के निधन की खबर से स्तब हूं। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और पीछे छूटे परिजनों को यह दु:ख सहने का संबल प्रदान करें।

राज्यपाल लालजी टंडन ने राम जेठमलानी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। टंडन ने अपने शोक संदेश में कहा, जेठमलानी में स्पष्ट और ²ढ़ शब्दों में संवाद करने की अद्भुत क्षमता थी। वह सार्वजनिक मुद्दों पर निर्भीकता से अपने विचार व्यक्त करने के लिए जाने जाते थे।

राज्यपाल टंडन ने कहा, जेठमलानी के निधन से देश ने प्रतिष्ठित अधिवक्ता, विद्वान और बुद्घि कौशल का धनी व्यक्तित्व खो दिया है।

टंडन ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों एवं इष्ट मित्रों को यह गहरा दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

-- आईएएनएस

Created On :   8 Sep 2019 1:31 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story