रियल एस्टेट: सबसे अमीर उद्यमी बने लोढ़ा, जानें 10 सबसे अमीर उद्यमियों के बारे में

Real estate: Lodha becomes the richest entrepreneur, learn about the 10 richest entrepreneurs
रियल एस्टेट: सबसे अमीर उद्यमी बने लोढ़ा, जानें 10 सबसे अमीर उद्यमियों के बारे में
रियल एस्टेट: सबसे अमीर उद्यमी बने लोढ़ा, जानें 10 सबसे अमीर उद्यमियों के बारे में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के रियल एस्टेट क्षेत्र के सबसे अमीर उद्यमियों की सूची में लोढ़ा डिवेलपर्स के मंगल प्रभात लोढ़ा और उनके परिवार का नाम सबसे ऊपर है। उनकी कुल संपत्तियां 31,960 करोड़ रुपए हैं। इस सूची में डीएलएफ के राजीव सिंह दूसरे और एम्बैसी ग्रुप के संस्थापक जितेंद्र विरवानी तीसरे स्थान पर हैं। हुरुन रिपोर्ट और ग्रोही इंडिया ने "ग्रोही हुरुन इंडिया रीयल एस्टेट रिच लिस्ट 2019’ का तीसरा संस्करण जारी किया।

सबसे अमीर उद्यमियों में से छह मुंबई के
इस रिपोर्ट में देश के रियल एस्टेट क्षेत्र के 100 सबसे अमीर उद्यमियों की जानकारी दी गई है। इन उद्यमियों की कुल संपत्ति 2,77,080 करोड़ रुपए या 39.5 अरब डॉलर रही हैं। यह 2018 की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है। रीयल एस्टेट क्षेत्र के दस सबसे अमीर उद्यमियों में से छह मुंबई के हैं जबकि क्षेत्र के सौ अमीरों में से 37 मुंबई के हैं। इस सूची में दिल्ली और बेंगलुरु के 19-19 उद्यमियों के नाम हैं। 

लोढ़ा परिवार की संपत्ति 18 प्रतिशत बढ़ी
रिपोर्ट में कहा गया है कि 31,960 करोड़ रुपए की संपदा के साथ मंगल प्रभात लोढ़ा और मैक्रोटेक डिवलपर्स का परिवार (पुराना नाम लोढ़ा डिवलपर्स) सूची में पहले स्थान पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार लोढ़ा परिवार की संपत्ति 2019 में 18 प्रतिशत बढ़ी है। सूची में शामिल 99 अन्य भारतीयों की कुल संपदा का 12 प्रतिशत लोढ़ा परिवार के पास है।

इन्हें मिला सूची में ये स्थान
इस सूची में डीएलएफ के राजीव सिंह 25,080 करोड़ रुपए की संपदा के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वर्ष 2019 में उनकी संपत्तियां 42 प्रतिशत बढ़ीं। पिछले साल वह इस सूची में तीसरे स्थान पर थे। बेंगलुरु की एम्बैसी प्रॉपर्टी डेवलपमेंट्स के जितेंद्र विरवानी 24,750 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। यह सूची इन उद्यमियों की 30 सितंबर, 2019 तक के संपत्ति आकलन के आधार पर तैयार की गई है।

रीयल एस्टेट क्षेत्र के अमीर उद्यमियों की सूची में हीरानंदानी कम्युनिटीज ग्रुप के निरंजन हीरानंदानी 17,030 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं। जबकि, के रहेजा के चंद्रू रहेजा एवं परिवार 15,480 करोड़ रुपए के साथ पांचवें, ओबरॉय रीयल्टी के विकास ओबरॉय 13,910 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ छठे और बागमाने डेवलपर्स के राजा बागमाने 9,960 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर हैं।

हाउस आफ हीरानंदानी, सिंगापुर के सुरेंद्र हीरानंदानी 9,720 करोड़ रुपए की निवल संपत्ति के साथ आठवें, मुंबई के रनवाल डेवलपर्स के सुभाष रनवाल और परिवार 7,100 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ नौवें और पीरामल रीयल्टी के अजय पीरामल एवं परिवार 6,560 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं। 

Created On :   10 Dec 2019 5:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story