- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे...
जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे Samsung के नए Galaxy A8 और A8+

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग द्वारा पिछले दिनों दो नए स्मार्टफोन Galaxy A8 और A8+ को लॉन्च किया गया था, लेकिन उस दौरान उनकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं अब सामने आई रिपोर्ट में सैमसंग ने घोषणा की है कि ये दोनों स्मार्टफोन 2018 के पहले हफ्ते में सेल के लिए उपलब्ध होंगे, हालांकि उपलब्धता के लिए किसी तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि शुरुआत में इन्हें केवल वियतनाम में ही उपलब्ध कराया जाएगा।
सैमसंग का कहना है कि वह Galaxy A8 (2018) परिवार 6 जनवरी को वियतनाम में लॉन्च करने जा रहा है। सैमसंग की वियतनाम साइट के माध्यम से सामने आई जानकारी के अनुसार इनकी कीमतों के बारे में भी पता चला है, जिसमें Galaxy A8 (2018) की कीमत $485 यानि लगभग 32,000 रुपए और Galaxy A8+ की कीमत $595 यानि लगभग 38,105 रुपए होगी। बेशक, यह स्थानीय कीमतें हैं, इसलिए दो नए फोनों को दूसरे देशों में थोड़ी अधिक कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
सैमसंग Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) सैमसंग के पहले मिड रेंज स्मार्टफोन हैं जिनमें इनफिनिटी डिसप्ले दिया गया है। Galaxy A8 (2018) में 5.6-इंच का डिसप्ले और Galaxy A8+ (2018) में 6-इंच का डिसप्ले मौजूद है। जबकि दोनों ही फोन में 1080 x 2220पिक्सल रेजल्यूशन मौजूद है।
सैमसंग Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) को 2018 में उपलब्ध होने वाले स्मार्टफोन हैं लेकिन इन्हें एंड्राइड 8 Oreo की बजाए एंड्राइड 7.0 नौगट पर पेश किया गया है। इसके साथ ही संभावना है कि सैमसंग इनके लॉन्च होने के बाद लंबे समय तक इन फोन को Oreo पर अपडेट नहीं करेगा। उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) अगले महीने 6 जनवरी को उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ये हैंडसेट आधिकारिक रूप से इंडिया में कब जारी किए जाएंगे।
Created On :   22 Dec 2017 12:18 PM IST