लगातार तीसरे दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 218 अंकों की गिरावट

Sensex down 219 points, Nifty ends at 10,526 dragged by metals, bank stocks
लगातार तीसरे दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 218 अंकों की गिरावट
लगातार तीसरे दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 218 अंकों की गिरावट
हाईलाइट
  • गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली।
  • निफ्टी में 73.30 अंक की गिरावट देखी गई।
  • सेंसेक्स 218.78 अंकों की गिरावट के साथ 34
  • 981.02 के स्तर पर बंद हुआ ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते लगातार तीसरे सेशन में गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 218.78 अंकों की गिरावट के साथ 34,981.02 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 73.30 अंक की गिरावट देखी गई। निफ्टी 10,526.75 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग, मेटल और पावर सेक्टर के स्टॉक्स में देखी गई।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के बाद सेंसेक्स सुबह 82.53 अंकों की बढ़त के साथ 35,282.33 पर खुला और −218.78 अंक (0.62%) की गिरावट के साथ 34,981.02 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 35,364.50 के ऊपरी और 34,937.98 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 12.6 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10,612.65 पर खुला और −73.30 अंक (0.69%) की गिरावट के साथ 10,526.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,646.25 के ऊपरी और 10,512.00 के नीचले स्तर को छुआ।

NSE पर 10 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी मीडिया ही एक मात्र इंडेक्स रहा जो 1.42% की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। निफ्टी बैंक में -1.00%, निफ्टी ऑटो में -0.62%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस में -0.84%, निफ्टी एफएमसीजी में -0.50%, निफ्टी आईटी में -0.31%, निफ्टी मेटल में -1.77%, निफ्टी फार्मा में -0.78%, निफ्टी पीएसयू बैंक में -1.50%, निफ्टी प्राइवेट बैंक में -1.00% और निफ्टी रिएल्टी में -1.35% की गिरावट देखी गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गुरुवार को गिरावट देखी गई। BSE का मिडकैप इंडेक्स -110.78 अंक    (-0.74%) की गिरावट के साथ 14880.34 और स्मॉलकैप इंडेक्स -63.66 अंक (-0.44%) की गिरावट के साथ 14350.83 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में -0.91% की गिरावट देखी गई। यह 17,347.20 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स -0.37% की गिरावट के साथ 6,203.65 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
एम एंड एम - (745.90) -3.02%
ग्रासीम - (842.00) -2.52%
हिंडाल्को - (217.55) -2.51%
बजाज फाइनेंस - (2,369.80) -2.50%
आईओसी - (138.25) -2.37%

सेंसेक्स में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
एम एंड एम - (745.75) -3.02%
टाटा स्टील - (539.95) -2.28%
विप्रो - (307.45) -2.10%
एक्सिस बैंक - (614.30) -1.92%
कोल इंडिया - (256.75) -1.61%

Created On :   22 Nov 2018 11:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story