एशियन गेम्स 2026: भारत ने स्क्वॉश में जीते दो सिल्वर मेडल, अभय के बाद अनाहत भी हारीं फाइनल मुकाबला

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में रविवार को स्क्वॉश में दो मेडल अपने नाम किए। रविवार को अभय सिंह और अनाहत सिंह अपने-अपने फाइनल मुकाबले हारकर गोल्ड जीतने से चूक गए।
बात करें अभय सिंह की तो उन्हें मेंस सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया के एनजी एइन योव ने 3-0 से हरा दिया। योव ने मैच को 11-9, 11-5, 11-5 से अपने नाम कर लिया। योव को गोल्ड जबकि अभय को सिल्वर मेडल मिला।
पहले गेम में योव ने लगातार पॉइंटस हासिल किए और बढ़त बनाकर रखी। अभय ने एक गेम पॉइंट बचाया, लेकिन अगली रैली में उनका शॉट बाहर चला गया और योव ने 11-9 से गेम अपने नाम कर लिया। इसके बाद दूसरे गेम में भी अभय को 5-11 से हार का सामना करना पड़ा।
इसके बाद तीसरे गेम में अभय ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वे अपनी लय को बरकरार नहीं रख सके। मलेशियाई खिलाड़ी ने मुकाबले को 11-5 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही योव ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई भी कर लिया।
यह भी पढ़े -एशियन गेम्स पीवी सिंधु के क्वार्टर-फाइनल में हार के साथ बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त
ऐसे ही अनाहत सिंह के खिलाफ विमेंस सिंगल्स का फाइनल जीतने के साथ ही मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमण्यम लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया।
भारत के नाम अब तक 32 मेडल
भारत एशियन गेम्स 2026 में अब तक कुल 32 मेडल जीत चुका है। इनमें 4 गोल्ड, 14 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज हैं। मेडल टैली में इंडिया 12वें स्थान पर है। चीन 113 गोल्ड समेत 190 मेडल के साथ पहले स्थान पर है।
यह भी पढ़े -एशियन गेम्स अंकुश पुरुषों के 80 किग्रा सेमीफाइनल में पहुंचे, बॉक्सिंग में पहला मेडल पक्का
Created On :   27 Sept 2026 2:49 PM IST











