Hockey WC 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, जर्मनी को दी 3-1 से मात, तोड़ा पांच दशक पुराना रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय टीम ने नीदरलैंड में खेले जा रहे महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी को 3-1 से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह मुकाबला पांचवे और छठे स्थान के लिए क्लासिफिकेशन मैच था। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में पांचवा स्थान हासिल किया। यह महिला वर्ल्ड कप के पहले संस्करण के बाद टीम इंडिया की बेस्ट फिनिश रही।
इससे पहले 1974 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम चौथे पायदान पर रही थी। अब करीब 5 दशक बाद टीम ने दोबारा अपना बेस्ट फिनिश हासिल किया है। टीम की जीत में नवनीत कौर और इशिका का योगदान सबसे ज्यादा रहा। नवनीत ने जहां दो गोल किए, वहीं इशिका ने एक गोल किया। भारत की तरफ से हुए यह तीनों गोल आखिरी के 17 मिनिट में हुए।
ऐसा रहा मुकाबला
मुकाबले के पहला क्वार्टर बिना गोल के रहा। कोई भी टीम इस दौरान गोल नहीं कर सकी। ऐसा ही दूसरे क्वार्टर में भी हुआ। दोनों टीमों को इस दौरान पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन वो उसे गोल में नहीं बदल सकीं।
मुकाबले के तीसरे क्वार्टर में पहला गोल हुआ। 43वें मिनट में भारत की इशिका ने टीम का और मैच का पहला गोल किया। यही नहीं अगले मिनट यानि 44वें मिनट में नवनीत ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। तीन क्वार्टर के बाद भारतीय टीम की मैच में बढ़त 2-0 हो गई।
यह भी पढ़े -हॉकी विश्व कप भारतीय पुरुष और महिला टीम बाहर, पीआर श्रीजेश ने कहा- मुश्किल सवाल कौन पूछेगा?
चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही नवनीत सिंह ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर दिया। अब भारत की बढ़त 3-0 की हो गई। मुकाबले के अंत में जर्मनी की तरफ से इकलौता गोल हुआ। 59वें मिनट में लिन क्रिंग्स ने पहला गोल किया और स्कोर को 1-3 कर दिया। फुल टाइम तक यही स्कोर रहा और भारतीय टीम ने मैच को 3-1 से अपने नाम कर लिया।
Created On :   27 Aug 2026 10:41 PM IST






