Junior Women Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय विमेंस हॉकी टीम, क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम जूनियर एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम ने क्वार्टरफाइनल में चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 19-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। डिफेंडिंग चैंपियन ने पहले हॉफ में 10 जबकि दूसरे हॉफ में 9 गोल किए।
यह भी पढ़े -जूनियर विमेंस एशिया कप चीन के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ के बाद भारत एलीट पूल में टॉप पर; क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत
पहले हॉफ में भारत ने 10 गोल
भारत की तरफ से पूजा मलिक ने हैट्रिक लगाई। उनके अलावा सनिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार और सुप्रिया 2-2 गोल किए। रोशनी ने ऐंद ने भी गोल दागे। टीम ने पहले ही क्वार्टरफाइनल में 5 गोल कर दिए थे।
पहला गोल पूजा साहू ने 7वें मिनट में किया। रोशनी ऐंद ने 9वें, तनुश्री दिनेश कडू ने 11वें, सुखवीर कौर ने 13वें और सानिका माने ने 13वें मिनट में गोल किया। पहले क्वार्टर में ही टीम ने 5 गोल कर दिए। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में टीम की ओर से मधु सिदार, गीता यादव, सानिका माने, तनुजा टोप्पो और पूजा मलिक ने गोल किए। इस तरह पहले हाफ में भारतीय टीम का स्कोर 10-0 हो गया।
यह भी पढ़े -जूनियर एशिया कप हॉकी अनमोल एक्का के छह गोल की मदद से भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में पहुंची
पूजा मलिक बनी प्लेयर ऑफ द मैच
तीसरे क्वार्टर में पूर्णिमा यादव, मधु सिदार और सुप्रिया ने गोल किए और स्कोर 13-0 कर दिया। आखिरी क्वार्टर में कृष्णा शर्मा, पूजा मलिक, सुप्रिया, बिनीमा धन और रोशनी ऐंद ने गोल कर स्कोर को 19-0 पहुंचा दिया। हैट्रिक लगाने वाली पूजा मलिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि भारत और पाकिस्तान की जूनियर महिला हॉकी टीमों का सामना पहली बार हुआ है।
Created On :   10 Sept 2026 8:09 PM IST







