- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गणेश मंडलों पर होगा स्मार्ट प्रीपेड...
महावितरण: गणेश मंडलों पर होगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर का प्रयोग, रिचार्ज खत्म होते ही छा जाएगा अंधेरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोगों के भारी विरोध के बाद महावितरण ने घरों, दुकानों व उद्योगों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगाए, लेकिन अब इसका प्रयोग सार्वजनिक गणेश मंडलों पर होगा। सार्वजनिक गणेश मंडलों को अस्थायी बिजली कनेक्शन दिए जाते हैं। इन जगहों पर प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। मोबाइल की तरह मीटर को रिचार्ज करना होगा और रिचार्ज खत्म होते ही बिजली गुल हो जाएगी। महावितरण की तरफ से गणेश मंडलों को 10 से 15 दिन के लिए अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन दिए जाते हैं। बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन मंजूर होने के बाद संबंधित जगह पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। रिचार्ज करने के बाद मीटर शुरू होगा और रिचार्ज खत्म होने के बाद बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी। रात में रिचार्ज खत्म हुआ तो उसी समय अंधेरा छा सकता है। यदि रिचार्ज की गई राशि ज्यादा है और 10 से 15 दिन का बिल उससे कम आया तो बची हुई राशि ऑनलाइन वापस कर दी जाएगी।
यह भी पढ़े -आयु सीमा और पीजी में बी ग्रेड की शर्त लगाने के खिलाफ विद्यार्थियों का आंदोलन, फडणवीस और भुजबल को दिया मांगों का निवेदन
बिजली कनेक्शन से पहले ये जरूरी
बिजली कनेक्शन लेने से पहले संबंधित गणेश मंडल के पास पुलिस और मनपा की अनुमति होना जरूरी है। यदि गणेश मंडल की तरफ से इन्वर्टर का उपयोग किया जा रहा है तो पीडब्ल्यूडी के इलेक्ट्रिक विंग की एनओसी जरूरी है। इलेक्ट्रिक विंग ऊर्जा विभाग के मातहत काम करता है। बिजली ठेकेदार की इलेक्ट्रिक फिटिंग संबंधी रिपोर्ट भी देनी होगी। रजिस्टर्ड ठेकेदार इस संबंध में इलेक्ट्रिक फिटिंग का प्रमाणपत्र जारी करते हैं।
भविष्य में आम लोगों पर हो सकता है प्रयोग
लोगों के घरों में लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटर पहले प्रीपेड लगाने की योजना थी। लोगों के भारी विरोध के बाद इसे पोस्टपेड कर दिया गया। यानी पहले बिजली का उपयोग करें और उसके बाद बिल भरें। गणेश मंडलों में प्रीपेड मीटर के प्रयोग के बाद भविष्य में घरेलू उपभोक्ताओं पर भी इसका प्रयोग किए जाने की संभावना है।
Created On :   10 Sept 2026 8:17 PM IST
Tags
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ












